लखनऊ: प्रेम यादव के मकान पर चलेगा बुलडोजर, लगा लाल निशान

लखनऊ। देवरिया कांड में मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया स्वर्गीय प्रेम यादव के मकान पर बुलडोजर चलना अब तय हो गया। दोबारा पैमाइश में मकान और झोपड़ी आदि सरकारी व स्कूल की जमीन पर बनने की पुष्टि हो गई है। उसके बाद प्रशासन ने बेदखली आदेश के तहत मका न पर लाल निशान लगा दिया गया है। इससे साफ है कि वह निर्माण जल्दी ही गिराया जाएगा। हालांकि इस बात अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
पहली बार की पैमाइश में अवैध कब्जे की बात सामने आने के बाद प्रशासन ने प्रेम यादव के घर पर नोटिस चस्पा की थी। अवैध कब्जे का 32 हजार रुपए जुर्माना जमा कराने और कब्जे की बाबत पक्ष रखने को कहा गया था। शनिवार को प्रेम यादव के परिवार की ओर से अपना पक्ष रखा गया था। उसी पर सुनवाई के क्रम में सोमवार को प्रशासनिक अफसरों के साथ राजस्वकर्मियों की टीम फतेहपुर गांव के अभयपुर टोले पर प्रेम के घर की दोबारा पैमाइश की थी।
हालांकि इसके विरोध में सपा ओर प्रेम के समर्थकों ने काफी हंगामा किया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। यह पैमाइश शाम तक चलती रही। इसका परिणाम आ गया है। प्रशासन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक प्रेम यादव का आलीशान दो मंजिला मकान, जहां खलिहान, नवीन परती और स्कूल की जमीन पर बना है, वहीं वन विभाग की जमीन पर झोपड़ा बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक पहली पैमाइश में मकान की बाउंड़ी और झोपड़ी आदि को मिलाकर तकरीबन 25 फीसदी क्षेत्र पर ही अवैध कब्जा पाया गया था।
यह भी पढ़ें: दिल्ली आबकारी मामला: संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, अदालत ने ईडी हिरासत 13 अक्टूबर तक बढ़ाई