फर्रुखाबाद: घर में सो रहे किसान की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या, परिजनों में कोहराम

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थाना कमालगंज क्षेत्र में बीती देर रात घर के आंगन में सो रहे किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गयी। जानकारी होनें पर कोहराम मच गया। घटना के समय मृतक की पुत्री घर पर थी। जिसे घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। सूचना पर पंहुची पुलिस तफ्तीश कर रही है।
थाना क्षेत्र के ग्राम मिठापुर निवासी 41 वर्षीय धर्मेद्र वर्मा पुत्र विजयी लाल घर में अपनी 16 वर्षीय पुत्री रवीना के साथ रहते थे।धर्मेन्द्र की पत्नी फूल श्री कहीं गयीं हुई थीं। रवीना नें बताया कि पिता धर्मेन्द्र सोमवार की शाम लगभग 7 बजे खेत से घर आये और उसके बाद वह गाँव में चले गये। उसी दौरान वह घर के कमरें में सो गयी।
रवीना का कहना है कि सुबह पांच बजे जब वह सो कर उठी तो पिता की हत्या हो चुकी थी।उनके सिर में जख्म थे। खून निकल रहा था। धर्मेन्द्र की हत्या की सूचना पर गाँव में सनसनी फैल गयी। सुबह लगभग 10 बजे पत्नी फूल श्री भी घर पंहुची| अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह, सीओ रविन्द्र नाथ राय, थानाध्यक्ष राजेश राय आदि मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की।
20 साल पूर्व भी हो चुकी थी धर्मेन्द के भाई की हत्या
दरअसल बीते लगभग 20 साल पूर्व मृतक धर्मेन्द्र के भाई शिवशरण की भी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी| जिसके बाद धर्मेन्द्र नें अपनी भाभी फूल श्री को विवाह किया था| जिससे उनकी पुत्री रवीना का जन्म हुआ । वहीं फूल श्री का शिवशरण से विवाह के दौरान का एक 23 वर्षीय पुत्र पुष्पेन्द्र भी है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह नें बताया कि अभी जाँच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-ज्योति मौर्या संग अफयेर: मुसीबत में फंसे प्रेमी होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे! हो सकती है बड़ी कार्रवाई