कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने स्मृति ईरानी पर साधा निशाना, कहा- अमेठी के विकास में बाधक हैं केन्द्रीय मंत्री

कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने स्मृति ईरानी पर साधा निशाना, कहा- अमेठी के विकास में बाधक हैं केन्द्रीय मंत्री

अमेठी। कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने शनिवार को केन्द्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी पर अमेठी के विकास में बाधक बनने आरोप लगाया और कहा कि झूठ परोसने वाली भाजपा सांसद की सच्चाई यहां की जनता जान चुकी है।

दीपक सिंह ने गौरीगंज स्थित कांग्रेस दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत में कहा “ स्मृति ईरानी जो विकास का झूठ परोसती है।
अब जनता सच्चाई जान गई है। अमेठी के लोग हर जगह हर मोड़ पर इनसे सवाल करेंगे। स्मृति वास्तव में अमेठी के विकास में बाधक हैं। रसोई गैस सिलेंडर का दाम आधा करने का वादा झूठा साबित हुआ बल्कि सिलेंडर की कीमत तीन गुना हो चुकी है। सब्जी और तेल समेत अन्य खाद्य सामग्री महंगी हो गई है। केन्द्रीय मंत्री ने 13 रूपये किलो की चीनी हर नागरिक को देने का वादा चुनाव में किया था।”

उन्होंने कहा “ भाजपा नफरत की नदियां बहा रही है। राहुल गांधी उस पर मोहब्बत का पुल बना रहे हैं। उनकी तमाम सारी विकास योजनाएं जो यहां पर संचालित हैं। उनकी मेरे पास लिस्ट है। अमेठी में तमाम सारी योजनाएं कांग्रेस ने शुरू की थी।
हजारों करोड़ की योजनाएं कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई थी। वह आज इंडस्ट्रियल एरिया नेशनल हाईवे के रूप में स्थापित हैं।”

उन्होंने चुनौती भरे लहजे में कहा “अमेठी में स्मृति ईरानी द्वारा एक कार्य नहीं किया गया। यदि कोई विकास हुआ तो कोई पांच काम बताएं। आज अमेठी के लोग यह जानना चाहते हैं। अमेठी की पारंपरिक योजनाएं जो कांग्रेस के सरकार में शुरू हुई थी वह बंद होती जा रही हैं। बसों का संचालन बंद हो गया है। यहां पर संचालित होने वाली ट्रेनें बंद कर दी गई हैं। बहुत सारी योजनाएं फैक्ट्रियां ओने पौने दामों पर नीलाम कर दिया गया।”

यह भी पढ़ें:-Video: यूपी रोडवेज की चलती बस में कंडक्टर बना रहा था महिला से शारीरिक संबंध, वीडियो हुआ वायरल