हल्द्वानी: जिम जाकर बनाई बॉडी पर पंजा लड़ाना पड़ गया भारी, जोर आजमाइश में टूटी हड्डी, करना पड़ा अस्पताल में भर्ती

हल्द्वानी: जिम जाकर बनाई बॉडी पर पंजा लड़ाना पड़ गया भारी, जोर आजमाइश में टूटी हड्डी, करना पड़ा अस्पताल में भर्ती

हल्द्वानी, अमृत विचार। बॉडीबिल्डर दो युवाओं को पंजा लड़ाना भारी पड़ गया। जोर आजमाइश में दोनों की हड्डी टूट गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के मुताबिक शहर में दो युवकों के बीच पंजा लड़ाने का मुकाबला हुआ। दोनों को अपनी अपनी ताकत पर पूरा भरोसा था। मुकाबला शुरू होते है दोनों के बीच ताकत की जोर आजमाइश शुरू हो गई। चंद मिनट तक दोनों एक दूसरे की ताकत से जूझते रहे। तभी एकाएक  'केटक' की आवाज आई और दोनों दर्द से कराहने लगे।

अब दोनों मुकाबला छोड़ हाथ पकड़कर बैठ गए। आनन फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। एक‌ को  सुशीला तिवारी अस्पताल तो दूसरे की जांच निजी क्लीनिक में की गई। बताया जा रहा है कि दोनों की मांसपेशियों में खिंचाव के साथ एक कि हड्डी में क्रेक आया है। बताया जा रहा है कि एक युवक लालकुआं निवासी है। जो रोजाना जिम जाता था। जिम जाने के बाद भी हड्डी टूटना लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। गुरुवार को आपरेशन कर बांह में प्लेट‌ डाली गई।