अयोध्या: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई ईद की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

अयोध्या: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई ईद की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

अयोध्या/अमृत विचार। जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को ईद की नमाज सकुशल सम्पन्न हो गई। शहर के सिविल लाइन स्थित ईदगाह पर पहुंचे मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन व शांति की दुआ मांगी। ईदगाह पर पहुंचे जिलाधिकारी, आईजी, एसएसपी व अन्य अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकबाद दी।

051

ईद की नमाज को लेकर नगर निगम की ओर से बेहतर व्यवस्था की गई थी, वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ईदगाह पर पहुंचे राजनीतिक दल के लोगों ने भी लोगों को ईद की बधाई दी। नगर निगम की ओर से ईदगाह पर बनाए गए पंडाल में जिलाधिकारी नितीश कुमार, एसएसपी मुनिराज जी सहित तमाम अधिकारियों ने भी लोगों को ईद की बधाई दी है।

यह भी पढ़ें:-Eid ul-Fitr: मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को दी ईद की बधाई, लोगों से की यह अपील