ओडिशा : आठ करोड़ रुपए की हेराफेरी, बैंक का उप प्रबंधक गिरफ्तार

ओडिशा : आठ करोड़ रुपए की हेराफेरी, बैंक का उप प्रबंधक गिरफ्तार

भुवनेश्वर। ओडिशा के कंधमाल जिले में सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक के उप प्रबंधक को आठ करोड़ रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से दर्ज कराई गयी शिकायत के आधार पर आरोपी उप प्रबंधक के खिलाफ ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मामला दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें - नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा से की मुलाकात

अधिकारियों ने बताया कि फुलबनी में तैनात उप प्रबंधक पर वेतनभोगी लोगों के लिए निर्धारित 59 'एक्सप्रेस क्रेडिट' ऋणों की गैर-वेतनभोगी लोगों के लिए अवैध रूप से सिफारिश करने का आरोप लगाया गया है।

ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के पुलिस उपाधीक्षक दिलीप त्रिपाठी ने कहा कि उप प्रबंधक ने कथित तौर पर अपने परिवार के सदस्यों के खाते में पैसे स्थानांतरित करके 8.01 करोड़ रुपये की ऋण राशि का गबन किया।

उन्होंने कहा कि आरोपी की सिफारिश के आधार पर वेतन पर्ची जैसे जाली दस्तावेजों के आधार पर ऋण स्वीकृत किए गए थे। पुलिस उपाधीक्षक दिलीप त्रिपाठी ने कहा, ‘‘आरोपी अत्यधिक महत्वाकांक्षी है और कुछ अन्य लाभदायक व्यवसायों में ऋण राशि का निवेश करके आसानी से पैसा कमाने की कोशिश कर रहा था।’’

ये भी पढ़ें - गृह मंत्रालय ने की ऑक्सफैम इंडिया के खिलाफ CBI जांच की सिफारिश 

ताजा समाचार

बरेली वाले मौलाना की नसीहत...न तो सड़क पर नमाज पढ़ें, न हाथ पर बांधें काली पट्टी
कानपुर में मरियमपुर-सचान चौराहा तक थ्री लेन फ्लाईओवर; पहले चार लेन का फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था...
US Plane Crash : अमेरिका में विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक मकान पर गिरा, एक व्यक्ति की मौत 
बदायूं: गर्मी में जल संकट, आरओ सिस्टम और हैंडपंप की खराबी से परेशान राहगीर
Gorakhpur Double Murder: गोरखपुर में धारधार हथियार से काटकर मां-बेटी की निर्मम हत्या, इलाके में हड़कंप
MI vs KKR : मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वापसी की उम्मीद, अब तक दो मैच में झेलनी पड़ी हार