बाजपुर पहुंचे पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
On

बाजपुर, अमृत विचार। राष्ट्रीय राजमार्ग-74 स्थित ग्राम महेशपुरा में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2024 में जुटने का आह्वान कर कहा कि आज विदेश में देश का डंका बज रहा है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल कार्यशैली का नतीजा है।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, भाजपा नेता राजेश कुमार, विमल शर्मा, राकेश गुप्ता, राधे सैनी, राजेश सैनी, टिंकू तोमर, रघुवीर सिंह, गुरमुख सिंह, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, संजय कश्यप, संजीव कुमार, सरताज आलम, कुनाल सैनी, अमित चौहान, वीर सिंह सैनी, राजकुमार, नरेश सिंह, गणेश यादव, विशाल कश्यप आदि मौजूद थे।