हल्द्वानी: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला कर्मी घायल

हल्द्वानी: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला कर्मी घायल

हल्द्वानी, अमृत विचार। अनियंत्रित गति से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
 

छड़ायल निवासी शांति कोरंगा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि साई कालोनी आरटीओ रोड की रहने वाली देवकी सनवाल पत्नी गिरीश सनवाल दुग्ध संघ के ट्रेनिंग सेंटर में प्रधानाध्यापिका हैं। बताया कि मंगलवार शाम वह स्कूटी से घर लौट रही थीं। तभी तीनपानी बाइपास के पास ट्रक ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में देवकी सनवाल गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शी धन सिंह कोरंगा की सूचना के बाद देवकी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि घायल के दाहिने हाथ और कंधे में गंभीर चोट आई हैं। उन्हें सीसीयू में रखा गया है। उन्होंने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाशी शुरू कर दी है।

ताजा समाचार