होली पर भी नहीं मिली मनरेगा श्रमिकों को मजदूरी, 253.24 करोड़ रुपये बकाया

होली पर भी नहीं मिली मनरेगा श्रमिकों को मजदूरी, 253.24 करोड़ रुपये बकाया

लखनऊ, अमृत विचार। मनरेगा श्रमिकों को होली पर भी उनकी मजदूरी नहीं मिली है। केंद्र से बजट न आने के कारण राज्य से भुगतान नहीं हो पाया है। इस कारण जनवरी से प्रदेशभर का 253 करोड़ 24 लाख 81 हजार 355 रुपये बकाया है। जिसे पाने के लिए श्रमिक कार्यालयाें के चक्कर लगा रहे हैं।

मनरेगा में बजट का अभाव है। इस कारण श्रमिकों का कई माह से भुगतान नहीं हुआ। सभी जिलों की स्थिति एक जैसी है और रोजाना काम करने से श्रमिकों का बकाया बढ़ता जा रहा है। विभागीय आंकड़ों पर नजर डाले तो जनवरी से अब तक 253 करोड़ 24 लाख 81 हजार 355 रुपये मजदूरी बाकी है। जबकि जनवरी से पहले का भी करोड़ों बकाया है। 

होली से पहले श्रमिकों को भुगतान होने की उम्मीद थी। लेकिन, केंद्र सरकार से मजदूरी का बजट नहीं आया है। इससे त्योहार ऐसे ही मनेगा। मनरेगा कर्मियों का भी वेतन बकाया था। जो मुख्यालय से जिलों को जारी कर दिया गया है। इस मामले पर मनरेगा मुख्यालय के उपायुक्त विजय चौधरी ने बताया कि प्रयास कर रहे हैं। बजट मिलते ही खातों में धनराशि भेज दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:-Holi festival 2023: प्रयागराज के बाजारों में छाया बाबा का बुलडोजर और भगवा रंग