पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी, मुक्तसर में पारा दो डिग्री सेल्सियस दर्ज

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को भी कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पंजाब का मुक्तसर शहर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। जहां का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। वहीं, फिरोजपुर सहित अन्य स्थानों पर भी भीषण ठंड जारी है। फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये भी पढे़ं- योग, ज्वार-बाजारा से लोगों की सेहत सुधार रही है: मोदी
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरदासपुर, पटियाला, लुधियाना और अमृतसर का न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.5 डिग्री सेल्सियस, 6.4 डिग्री सेल्सियस, 6.3 डिग्री सेल्सियस और 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा भी भीषण ठंड की चपेट में है। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, भिवानी, सिरसा, अंबाला, कुरुक्षेत्र और रोहतक का न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.6 डिग्री सेल्सियस, 4.8 डिग्री सेल्सियस, 7.6 डिग्री सेल्सियस, 6.9 डिग्री सेल्सियस और 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी एवं केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये भी पढे़ं- केंद्र दिल्ली को 1300 mgd पानी मुहैया कराए तो 24 घंटे जलापूर्ति करेंगे: केजरीवाल