अयोध्या महोत्सव में लगा कॉमेडी का तड़का, लोकनृत्य ने किया मंत्रमुग्ध

सातवें दिन पहुंचे अतिथियों को न्यास अध्यक्ष ने किया सम्मानित

अयोध्या महोत्सव में लगा कॉमेडी का तड़का, लोकनृत्य ने किया मंत्रमुग्ध

अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या महोत्सव में सातवें दिन कॉमेडी कलाकार राजू रांचो ने अपनी कमेडी से दर्शकों को खूब ठहाका लगवाया। लोकनृत्य और लोकगायन से कलाकारों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि सांसद कैसरगंज बृज भूषण शरण सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, महंत बलराम सिंह, शक्ति सिंह, अजय सिंह कृषि वैज्ञानिक विक्रम आदि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके उपरांत अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों को सम्मानित किया।

सआदतगंज स्थित एक लॉन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जगतगुरु दिनेशाचार्य ने कहा कि अयोध्या महोत्सव केवल अयोध्या के लिए ही नही बल्कि या वैश्विक स्तर पर अयोध्या की कला, संस्कृति का संदेश प्रसारित कर रहा है। मुख्य अतिथि सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कर्तव्य पथ पर चलने का संकल्प कोई भी ले सकता है, लेकिन इस पर चलते हुए राष्ट्र व समाज के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वाहन करने वाला पथ प्रदर्शक होता है।

नाहिद कैफ के संयोजन में अयोध्या आइडल के अन्तर्गत सीनियर वर्ग का गायन और नृत्य तथा पीआरएल पब्लिक स्कूल के बच्चों की भव्य प्रस्तुति हुई। अयोध्या महोत्सव के प्रबन्धक ई. रवि तिवारी, महासचिव आकाश अग्रवाल, अरुण द्विवेदी, सचिव नाहिद कैफ, उपाध्यक्ष रेणुका रंजन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

 आराध्या ने दी भव्य प्रस्तुति

विजय यादव के संयोजन में लोक कला चैंपियनशिप के अन्तर्गत लोक गायन में बाबा इंद्रजीत यादव, अजीत कुमार, शिव प्रसाद यादव, उदय राज यादव द्वारा अवधी बिरहा, वैष्णवी श्रीवास्तव द्वारा काव्य पाठ, सुषमा कुमारी, संगम लता, सूर्या म्यूजिकल ग्रुप, कुमारी आरती, संतोष पाल आदि द्वारा भव्य लोक गायन की प्रस्तुति हुई।

लोक नृत्य में शिव नारायण, रवि मझवार, स्वाति संगीत सिद्धि केन्द्र द्वारा सिन्धी लोक नृत्य, आराध्या गौतम द्वारा भव्य प्रस्तुति हुई। गुरुवार को एस. बी. सागर प्रजापति के संयोजन में कला रंग प्रतियोगिता का आयोजन प्रात: 11 बजे से होगा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या : डॉ. विनय प्रकाश सिंह ने विश्व पटल पर बढ़ाया जिले का मान

ताजा समाचार

LoC पर पाकिस्तान एक बार फिर की कायराना हरकत, भारतीय सेना ने दिया मुहतोड़ जवाब
25 अप्रैल का इतिहासः आज के दिन ही पहली बार कलरफूल हुआ दूरदर्शन, दिल्ली में रंगीन प्रसारण से की शुरूआत
IPL 2025 RCB vs RR :  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान को 11 रन से हराया, विराट की दमदार बल्लेबाजी आई काम
Lucknow News : तीन दिन से खड़ी कार में मिला चालक का शव, फॉरेंसिक टीम ने की जांच, जुटाए साक्ष्य
प्रयागराज : न्याय व्यवस्था में आमजन का विश्वास बनाए रखने के लिए दोषी न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही आवश्यक
Etawah के सफारी पार्क में दूसरे शावक की मौत: शेरनी रूपा अपने ही शावक के ऊपर बैठी, बचे शावकों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया