कश्मीर घाटी में हिमपात का दौर जारी, ज्यादातर स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे 

कश्मीर घाटी में हिमपात का दौर जारी, ज्यादातर स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे 

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में लगातार हिमपात और तापमान के शून्य से नीचे बने रहने के कारण ठंड से कोई राहत नहीं मिली है और सोमवार को पहलगाम शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम जारी रहने का अनुमान जताया है। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर का न्यूनतम तापमान पिछली रात के शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

सीजन की इस अवधि के दौरान यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। घाटी के अन्य हिस्सों में भी दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के पर्यटन स्थल में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखी गई, जो पिछली रात शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इस मौसम में यह सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है।

उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

दिलचस्प बात यह है कि मौसम की इस अवधि के दौरान घास की इस घाटी के लिए यह अब भी सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.8 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोकरनाग

में एक दिन पहले शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के मुकाबले शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने बताया कि सीमावर्ती कश्मीर जिले कुपवाड़ा में पिछली रात शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम तापमान की तुलना में आज शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो उत्तरी कश्मीर में सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम है। 

ये भी पढ़ें : हाथियों के उत्पात का मामला लोकसभा में उठा, वन राज्यमंत्री बोले- झारखंड में सच में हाथियों का आतंक बहुत अधिक

ताजा समाचार

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को बैसाखी की दीं शुभकामनाएं,  कहा- यह पर्व हमारी गौरवशाली परम्परा एवं समृद्ध विरासत का प्रतीक
नगर विकास विभाग के सचिव ने की समीक्षा बैठक, बोले- 500 का बर्गर खा जाते हैं कानपुर वासी तो 100 रुपये कूड़े का भी दे देंगे
आगरा: सांसद सुमन के बयान से नाराज करणी सेना कर रही रक्त स्वाभिमान रैली, सुरक्षा के कड़े इंतजाम 
रामपुर: शादी का झांसा देकर कक्षा 11 की छात्रा से बनाए शारीरिक संबंध‌‌
लखीमपुर खीरी: खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर झपटा बाघ...वन विभाग से खफा ग्रामीणों का हंगामा
'मुशिर्दाबाद में हो केंद्रीय बलों की तैनाती', कोलकाता हाईकोर्ट का बड़ा आदेश...जानें मामला