गोंडा : कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म के आरोपी की संपत्ति कुर्क

गोंडा : कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म के आरोपी की संपत्ति कुर्क

अमृत विचार, गोंडा। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम के आदेश पर खोडा़रे पुलिस ने शुक्रवार को दुष्कर्म के एक आरोपी की संपत्ति कुर्क की है। कुर्की के साथ उसके घर अन्य सार्वजनिक  स्थानों पर नोटिस भी चस्पा की गई है।

खोंडारे थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा के मुताबिक थाना क्षेत्र के औसानी बुजुर्ग गांव के मजरे चिरिहवा के रहने वाले रिंकू के खिलाफ वर्ष 2018 में अपहरण दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी फरार चल रहा है। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम की कोर्ट ने 12 दिसंबर को आरोपी की संपत्ति को कुर्क किए जाने का आदेश जारी किया था।

पुलिस कोर्ट के आदेश के क्रम में शुक्रवार को खोड़ारे थाने की पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर उसके परिजनों अन्य की मौजूदगी में उसकी संपत्ति कुर्क कर ली है साथी कुर्की की नोटिस उसके घर और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किया गया है। कुर्की करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उमाशंकर सिंह, प्रेमानन्द, आत्मा सिंह रूपाली गुप्ता  शामिल रहे।

अपह्रत की गईं दो युवतियां बरामद

तरबगंज थाने की पुलिस ने अपह्रत कर लेगी ले जाई गई दो युवतियों को शुक्रवार को बरामद किया है। तरबगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव की युवतियों के अपह्रत होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को थाने के उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह, राजेश कुमार पांडे, एसपी राहुल, गरिमा सिंह शिवानी सिंह की पुलिस टीम ने दोनों युवतियों को बरामद कर लिया है।  विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच : कृषि विभाग द्वारा भेजे गए 151 नमूने में 18 हुए फेल