बाजपुर: ससुराल पहुंची दुल्हन ने उतरने से किया इनकार, जवाब सुरकर दंग रह गए परिजन   

बाजपुर: ससुराल पहुंची दुल्हन ने उतरने से किया इनकार, जवाब सुरकर दंग रह गए परिजन   

बाजपुर, अमृत विचार। बीते दिन हल्द्वानी में एक दूल्हे के शराब पीकर शादी में पहुंचने से दुल्हन ने शादी तोड़ दी थी। इसी प्रकार उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन गाड़ी से नीचे नहीं उतरी और अपने मायक वापस लौट आई। 

यह मामला बाजपुर के दोराहा चैकी क्षेत्र के रम्पुरा शाकर गांव का है। एक युवक का निकाह मुरादाबाद के भगतपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती से तय हुई थी। शनिवार को दूल्हे पक्ष के लोग बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे। पूरी रस्मों के साथ निकाह किया गया। इसके बाद रविवार सुबह दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल पहुंची। दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर अपने घर बाजपुर पहुंचा तो वहां हंगामा शुरू हो गया।

इधर, दूल्हे के घर सभी लोग दुल्हन का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही बारात घर पहुंची तो लोग दुल्हन को घर के अंदर ले जाने को कार से उतारने लगे तो दुल्हन ने मना कर दिया। दुल्हन ने कार से उतरने से साफ इंकार कर दिया। दुल्हन की बातें सुन दूल्हा पक्ष हैरान रह गया। जब इसका कारण दूल्हे पक्ष के लोगों ने जानना चाहा तो जवाब सुन सभी दंग रहे गये।

दुल्हन का कहना था कि उसकी शादी किसी और से तय हुई थी, लेकिन शादी किसी और से कर दी गई है। दूल्हा पक्ष के लाख समझाने के बाद भी दुल्हन ने कार से उतरने को तैयार नहीं हुई, जिसके बाद दूल्हन अपने मायके वापस लौट गई। इधर, दुल्हन के मायके पहुंचने पर दुल्हन पक्ष के लोग भी हैरत में हैं। सभी ने दुल्हन से पूछा तो उसने बताया कि उसका निकाह जिस लड़के के साथ तय हुआ था, निकाह करने वाला शख्स दूसरा है। उसकी शादी किसी दूसरे लड़के से करा दी गई है। कार में बैठने के बाद जब उसने शौहर का चेहरा देखा तो तब इसका पता चला। दुल्हन की बातें सुनकर दुल्हन के माता-पिता भी हैरान रह गये। इसके बाद पंचायत बुलाई गई, जिसमें हुए निर्णय के बाद दूल्हे ने दूल्हन पक्ष की ओर से मिले गहने और सभी सामान वापस कर दिए और दोनों अपने-अपने घरों को चले गए।

ताजा समाचार

कानपुर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: सिसकती रही मासूम बेटियां, पति भी पत्नी और बच्चियों को देख खुद के नहीं रोक पाए आंसू
तेलंगाना: राहुल गांधी बोले- लोकतांत्रिक राजनीति वैश्विक स्तर पर मौलिक रूप से बदल गई है
रामपुर में नकवी बोले- पहलगाम हमले के जिम्मेदारों को जमींदोज करने का आ गया वक्त
अयोध्या: रामपथ पर मांस व मदिरा की बिक्री पर रोक का प्रस्ताव, नगर निगम में 14 करोड़ लाभ का बजट पास
लखीमपुर खीरी: पूर्व प्रधान समेत चार लोगों पर FIR, मारपीट मामले में पुलिस ने की कार्रवाई
कासगंज: दबंगई का वीडियो वायरल...पत्थर बरसाए और लाठी डंडों से हमला कर फैलाई दहशत