बहराइच: थर्मो सेंसर कैमरे से हो रही तेंदुए की निगरानी, बालिका को बनाया था शिकार

वन विभाग की दो टीम शिफ्टों में कर रही निगरानी

बहराइच: थर्मो सेंसर कैमरे से हो रही तेंदुए की निगरानी, बालिका को बनाया था शिकार

बहराइच, अमृत विचार। मोतीपुर रेंज के सोमई गौडी पलिहा पुरवा गांव में गुरुवार शाम को नित्य क्रिया के लिए जा रही बालिका पर तेंदुए ने हमला कर निवाला बना लिया था। तेंदुए के हमले को देखते हुए वन विभाग ने 10 थर्मो सेंसर कैमरे लगाए हैं। साथ ही गश्त के लिए वन विभाग की दो टीम को लगाया है। यह सभी शिफ्ट वाइज ड्यूटी करेंगे।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के ग्राम पंचायत सोमई गौडी गांव के मजरा पलिहापुरवा के निकट गुरुवार शाम को तेंदुआ पहुंचा गया था। गांव निवासी नौ वर्षीय बालिका सीमा शाम को नित्य क्रिया के लिए खेत को जा रही थी। तभी गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने बालिका को जबड़े में पकड़ कर गन्ने के खेत में ले गया। वहां पर बालिका को तेंदुए ने निवाला बना लिया। कुछ देर बाद बालिका का शव खेत से बरामद हो गया था। घटना की जानकारी मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य और प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि घटना स्थल पर पांच स्थानों पर दो दो थर्मो सेंसर कैमरे लगाए गए हैं। जिससे तेंदुए पर निगरानी की जायेगी। उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मियों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें एसटीपीएफ के जवान भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने का भी प्रयास किया जाएगा।  

ताजा समाचार

सुलतानपुर: जीजा और साले ने फर्जी बीमा कर ठग लिए एक लाख, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज  
Bareilly: प्यार के खातिर रूबा से रूबी बनी प्रेमिका, धर्म परिवर्तन कर मंदिर में प्रेमी संग लिए सात फेरे
हमारा कोई लेना देना नहीं, वह कनाडाई नागरिक है...तहव्वुर राणा के भारत पहुंचने से घबराया पाकिस्तान
सुलतानपुर: 10 लाख दहेज के लिए पत्नी को दिया तलाक, कर ली दूसरी शादी...मारपीट कर घर से निकाला 
सुलतानपुर: गौरीगंज विधायक समेत 10 आरोपी विशेष कोर्ट में नहीं हुए पेश, अगली सुनवाई 6 मई को
कासगंज: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ फूटा गुस्सा...ड्रेस और किताबों के नाम पर हो रहा खेल