बहराइच: सेंध लगाकर लाखों की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

बहराइच: सेंध लगाकर लाखों की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

मटेरा/ बहराइच, अमृत विचार। मटेरा थाना क्षेत्र के किशुनपुर माफी गांव में शुक्रवार रात चोरों ने मकानों में सेंध लगा दी। इसके बाद चोरों ने नकदी समेत लाखों की संपत्ति पार कर दी। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मटेरा थाना क्षेत्र …

मटेरा/ बहराइच, अमृत विचार। मटेरा थाना क्षेत्र के किशुनपुर माफी गांव में शुक्रवार रात चोरों ने मकानों में सेंध लगा दी। इसके बाद चोरों ने नकदी समेत लाखों की संपत्ति पार कर दी। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम किशुनपुर माफी गांव निवासी बुद्धू साहू पुत्र भगौती साहू शुक्रवार रात 10 बजे परिवार के साथ सो गए। देर रात चोरों ने मकान में दो स्थानों पर सेंध लगा दी। इसके बाद चोरों ने नकदी, जेवरात, बर्तन चोरी की। चोरों ने पड़ोसी राजकुमार के मकान में जेवरात और बर्तन चोरी की। सुबह सोकर उठे परिवार के लोगों ने समान बिखरा देखा। साथ पक्की दीवाल में सेंध देखी।

तब सभी ने चोरी की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। प्रभारी निरीक्षक राम दवन मौर्य ने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-बरेली: शहाबुद्दीन बोले- कोई मुसलमानों को भारत में असुरक्षित कहता है तो वो हकीकत और इंसाफ के खिलाफ