कानपुर: तेंदुए की दहशत से स्कूल हुए बंद, तलाश में जुटे वन विभाग और सुरक्षाकर्मी

कानपुर: तेंदुए की दहशत से स्कूल हुए बंद, तलाश में जुटे वन विभाग और सुरक्षाकर्मी

कानपुर। आईआईटी में तेंदुए की दहशत से शुक्रवार को परिसर में स्थित स्कूलों की छुट्टी करा दी गई। तेंदुआ गुरुवार की शाम को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और पार्क 67 के नजदीक के जंगल मे नजर आया था। यह क्षेत्र केंद्रीय विद्यालय, क्रिसलय, ऑपर्चुनिटी और कैंपस स्कूल के करीब है। संस्थान प्रशासन ने सुरक्षा और एहतियात के …

कानपुर। आईआईटी में तेंदुए की दहशत से शुक्रवार को परिसर में स्थित स्कूलों की छुट्टी करा दी गई। तेंदुआ गुरुवार की शाम को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और पार्क 67 के नजदीक के जंगल मे नजर आया था। यह क्षेत्र केंद्रीय विद्यालय, क्रिसलय, ऑपर्चुनिटी और कैंपस स्कूल के करीब है। संस्थान प्रशासन ने सुरक्षा और एहतियात के तौर पर स्कूलों के प्रबंधन से विचार विमर्श कर छुट्टी घोषित की।

साथ ही छात्रों, फैकल्टी और कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।वन विभाग और आईआईटी के सुरक्षाकर्मी तेंदुए की निगरानी कर रहे हैं। आईआईटी में तीन दिन पहले तेंदुआ आने का पता चला। यह हेलीकॉप्टर लैब और फ्लाइंग लैब के पास के जंगल में गॉर्ड को दिखाई दिया था। इसके बाद संस्थान में लोगों को अलर्ट कर दिया गया।

उप निदेशक प्रो.एस गणेश ने लोगों को घरों में रहने के लिए मेल जारी की। वन विभाग की टीम ने संभावित क्षेत्र की निगहबानी की। संस्थान के सुरक्षाकर्मियों की तीन टीमें ड्रोन और विशेष तरह के कैमरों से तेंदुए पर नजर रखने लगी। बुधवार की रात 11 बजे टाइप थ्री के मकान नंबर 318 के पास फिर से नजर आया, जिस पर संस्थान प्रशासन ने एयर स्ट्रिप और नानकारी जाने वाली सड़क पर शाम सात से सुबह के छह बजे तक न निकलने के लिए निर्देशित किया।

वन विभाग की ओर से संस्थान के जंगल मे जाल लगाया गया। कई जगह सीसीटीवी और हीट सेंसर कैमरे लगाए गए। गुरुवार की शाम को तेंदुआ आईआईटी के शॉपिंग काम्प्लेक्स और पार्क 67 के नजदीक के जंगल मे दिखाई दिया, जिसके बाद शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय, कैंपस स्कूल, क्रिसलय, ऑपर्चुनिटी स्कूल, स्नेहन स्कूल में।छुट्टी कर दी गई।

वैन वाले बच्चे स्कूल पहुंच गए
स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्रों को छुट्टी की जनकारी सुबह दे दी गई थी, लेकिन वैन और अन्य साधन से आने वाले छात्र छात्राएं स्कूल पहुंच गए। पी रोड निवासी छाया सिंह ने बताया कि उनका बेटा कान्हा सुबह केंद्रीय विद्यालय के लिए वैन से निकल गया था, जबकि आधे घंटे बाद वापस आ गया।

कल्याणपुर बगिया निवासी रीना शर्मा ने बताया कि उनके मोबाइल में सुबह सात बजे छुट्टी होने का मैसेज आ गया था। उनका बेटा कैंपस स्कूल में पढ़ता है। आईआईटी के सुरक्षा इंचार्ज प्रो.जे रामकुमार ने बताया कि सर्च ऑपेरशन चल रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगी हुई है।

यह भी पढ़ें:-दिवाली पर हवा में गोलियां चलाने वाला आरोपी सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार