बरेली: बच्चों ने रामलीला का किया सुंदर मंचन, सभी ने सराहा

बरेली, अमृत विचार। शहर मे जहां विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दीपावली का आयोजन किया जा रहा है, वहीं शहर के प्रसिद्ध विद्यालय थ्री डॉट्स के प्रांगण में दिपावली की पूर्व संध्या पर रामलीला का मंचन कर बुराई पर अच्छाई का सुंदर संदेश दिया। रामलीला का मंचन करके बच्चों ने सतयुग का साक्षात्कार कराया। ये …
बरेली, अमृत विचार। शहर मे जहां विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दीपावली का आयोजन किया जा रहा है, वहीं शहर के प्रसिद्ध विद्यालय थ्री डॉट्स के प्रांगण में दिपावली की पूर्व संध्या पर रामलीला का मंचन कर बुराई पर अच्छाई का सुंदर संदेश दिया। रामलीला का मंचन करके बच्चों ने सतयुग का साक्षात्कार कराया।
ये भी पढ़ें- बरेली: त्योहारी सीजन में सक्रिय हुए जहरखुरानी गिरोह, पांच को बनाया अपना शिकार
रामलीला के प्रत्येक नाटककारों का रूप स्वयं में परिपूर्ण था तथा सभी को भगवान के होने का आनास करा रहा था। सेतुबंद से लेकर रावण वध तक बच्चे बंधे रहे इसके पश्चात भरत-मिलाप व हनुमान हृदय – दर्शन को सबने बहुत पसंद किया तथा श्री राम का उद्घोष करते रहे। इस आयोजन के मुख्य अतिथि बरेली सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार, डॉ अतुल शर्मा, भुजेंद्र गंगवार, उदय कुमार कटिहार विशाल मेहरोत्रा रहे।
दीपावली त्योहार के पांच दिनों की अलग अलग महत्व बताते हुए
बच्चों को पर्यावरण को स्वच्छ रखकर दीपावली का त्योहार मनाने की शिक्षा दी गई। बच्चों को बताया गया कि धनतेरस पर हम नये बर्तन सोने या चांदी की वस्तु खरीदते हैं। घर को स्वच्छ रखते हैं। नरक-चर्तुदशी के दिन घर आंगन की सफाई के साथ हमें अपनी बुराइयों , लालच, लोभ आदि को भी साफ करना जरूरी है। माता लक्ष्मी गणेश जी व सरस्वती जी के आशिर्वाद को प्राप्त करने के लिए समस्त बुराइयों का अंत होना होना बहुत जरूरी है। दीपावली पर बच्चों को पढ़ाई करने के लिए बताया गया, जिससे उन्हें सुबुद्धि प्राप्त हो।
गोवर्धन पूजा का महत्व कहानी के माध्यम से बताया गया तथा भाईदूज के महत्व को बताया गया कि किस प्रकार भाई-बहन का यह पवित्र त्योहार मनाया जाता है। दीपावली के त्योहार को सार्थकता प्रदान करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें हमारे नन्हें-मुन्नों ने अत्यंत आनंद लिया। सर्वप्रथम गणेश, लक्ष्मी सरसवती तथा सम्पूर्ण राम दरबार का पूजन तथा आरती की गई, स्कूल के संचालक सौरभ मेहरोत्रा, प्रिंसिपल निहारिका मेहरोत्रा तथा समस्त शिक्षिकाओं ने आरती की। स्कूल के बच्चों को ही भगवान रूपों में बिठाया गया व पूजन किया गया।
ये भी पढ़ें- बरेली: परचून की दुकान पर बिक रही थी शराब, आबकारी विभाग ने रंगे हाथ धरा