Mulayam Singh Yadav: बेटे अखिलेश ने नेताजी की अस्थियां संगम में की विसर्जित, नमन को उमड़ी भीड़

Mulayam Singh Yadav: बेटे अखिलेश ने नेताजी की अस्थियां संगम में की विसर्जित, नमन को उमड़ी भीड़

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक एवं तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को उनके पुत्र अखिलेश यादव ने यहां गंगा एवं यमुना के संगम पर बुधवार को विसर्जित किया। अखिलेश यादव आज बुधवार अस्थि कलश लेकर सैफई हवाई पट्टी से चार्टर्ड विमान से प्रयागराज पहुंचे अखिलेश के साथ …

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक एवं तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को उनके पुत्र अखिलेश यादव ने यहां गंगा एवं यमुना के संगम पर बुधवार को विसर्जित किया। अखिलेश यादव आज बुधवार अस्थि कलश लेकर सैफई हवाई पट्टी से चार्टर्ड विमान से प्रयागराज पहुंचे अखिलेश के साथ उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव, आदित्य यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप सिंह यादव और अनुराग यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य माैजूद थे।

संगम स्थल में बनाये गये अस्थायी प्लेटफॉर्म पर मुलायम सिं यादव की तस्वीर रख कर अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया पूरे विधि विधान से संपन्न हुयी। जल पुलिस के स्टीमर से अखिलेश ने परिजनों के साथ संगम में जाकर श्री यादव की अस्थियों काे प्रवाहित किया। इस दौरान संगम पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। पार्टी कार्यकर्ता मुलायम सिंह यादव की याद में नारे लगा रहे थे।

मुलायम सिंह के दूसरे पुत्र प्रतीक यादव ने कहा कि यह समय उनके परिवार के लिए बेहद दुखदायी है। इस मुश्किल घडी में परिवार का प्रत्येक सदस्य एक साथ है। उन्होने कहा कि नेता जी की विरासत को परिवार का हर सदस्य मिलकर आगे बढायेगा। इसके लिए जो भी मदद बन सकेगी अखिलेश की मदद की जायेगी।

चार्टर्ड विमान से प्रयागराज पहुंचे
अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां लेकर सैफई हवाई पट्‌टी से चार्टर्ड विमान से बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से अखिलेश जेड प्लस सुरक्षा के बीच सीधे संगम स्थित VVIP घाट पहुंचे। अस्थायी प्लेटफॉर्म पर परिवार के साथ अखिलेश ने पूजा-पाठ किया। जल पुलिस के स्टीमर से संगम में जाकर पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियों काे गंगा में प्रवाहित किया।

यह भी पढ़ें:-हरिद्वार: गंगा में विसर्जित हुए पूर्व सीमए मुलायम सिंह यादव