हल्द्वानी: रं कल्याण संस्था का दो दिवसीय वार्षिक आम सभा व महोत्सव शुरु हुआ

हल्द्वानी: रं कल्याण संस्था का दो दिवसीय वार्षिक आम सभा व महोत्सव शुरु हुआ

हल्द्वानी, अमृत विचार। रं कल्याण संस्था की ओर आयोजित वार्षिक आम सभा और रं महोत्सव रविवार को कठघरिया स्थित वनांचल बैंक्वेट हॉल में शुरू हो गया है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत व धारचूला के विधायक हरीश धामी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रं कल्याण संस्था की ओर आयोजित वार्षिक आम सभा और रं महोत्सव रविवार को कठघरिया स्थित वनांचल बैंक्वेट हॉल में शुरू हो गया है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत व धारचूला के विधायक हरीश धामी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

इस दौरान सांसद अजय टम्टा ने रं समाज के मूल गांवों के विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। स्थानीय विधायक हरीश धामी ने 40 लाख रुपए देने का एलान किया। विधायक बंशीधर भगत ने रं समाज की संस्कृति के संरक्षण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की।

दीप जलाकर रंग महोत्सव की शुरुआत करते अतिथिगण।

आयोजन में पहले दिन 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि रं समाज ने अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं को आज भी संजो कर रखा है। रं समाज के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम किया है।

मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह दूसरे कार्यक्रम में व्यस्तता की वजह से महोत्सव में शामिल नहीं हो पाए। मगर उन्होंने अपने वीडियो संदेश के जरिए लोगों को संबोधित किया। सीएम धामी उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा कि रं कल्याण समिति के 25 बिंदुओं के मांग पत्र पर सरकार सार्थक पहल करेगी। समारोह में रंग कल्याण संस्था के मुख्य संरक्षक नृप सिंह नपलच्याल, अध्यक्ष बिशन सिंह बोनाल, महासचिव डॉ. विक्रम सिंह रौंकली, हल्द्वानी शाखा अध्यक्ष होशियार सिंह ह्यांकी, मुख्य संरक्षक नरेंद्र सिंह पतियाल आदि शामिल रहे।

पिथौरागढ़ के धारचूला में बसे रं समाज की संस्कृति को कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी में जीवंत करने का काम किया है रं कल्याण संस्था ने। संस्था की हल्द्वानी शाखा के अध्यक्ष होशियार सिंह ह्यांकी ने बताया कि इस आयोजन का साक्षी बनने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों के अतिरिक्त विदेश में रहने वाले तीन हजार से अधिक रं समाज के लोग शामिल हो रहे हैं। कल यानी 17 अक्टूबर को वार्षिक अधिवेशन का आयेाजन होगा। नई कार्यकारिणी गठित होगी। अब तक किए गए कार्यों पर चर्चा होने के साथ ही भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा होगी।