अयोध्या: सांसद ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, बोले- सरकार साथ

अयोध्या: सांसद ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, बोले- सरकार साथ

अयोध्या। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र निर्मली कुंड पहुंचे सांसद लल्लू सिंह ने रविवार को यहां बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने तहसील सदर प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी प्रभावितों की सूची तैयार कर शासन से अनुमन्य सहायता के लिए भेजे। उन्होंने राहत सामग्री वितरण के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के …

अयोध्या। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र निर्मली कुंड पहुंचे सांसद लल्लू सिंह ने रविवार को यहां बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने तहसील सदर प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी प्रभावितों की सूची तैयार कर शासन से अनुमन्य सहायता के लिए भेजे।
उन्होंने राहत सामग्री वितरण के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है।

उन्होंने कहा कि जिनकी फसलों और आवास का नुकसान हुआ है नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जायेगा। प्रभावित फसलों के नुकसान का सर्वे जिला प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। श्री सिंह ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जायेगी। इस मौके राममिलन निषाद, वीरेंद्र निषाद, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, श्याम लाल निषाद, तेज नारायण, लाली निषाद, गणेश गुप्ता, तहसीलदार व लेखपाल सहित क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:-अयोध्या: दंपती और तीन बच्चों की हत्या मामले के मुख्य आरोपी को फांसी की सजा, 3 को उम्रकैद