RRB Group D 2022: आरआरबी ग्रुप डी की Answer key जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RRB Group D Answer key 2022: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जहां रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB Group D भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल Answer Key जारी कर दी है। इसके अलावा बोर्ड (आरआरबी) ने रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के क्वेश्चन पेपर और रिस्पोंस …
RRB Group D Answer key 2022: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जहां रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB Group D भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल Answer Key जारी कर दी है। इसके अलावा बोर्ड (आरआरबी) ने रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के क्वेश्चन पेपर और रिस्पोंस शीट भी जारी की है।
ये भी पढ़ें- यूपी पॉलिटेक्निक में बढ़ाई सीटें, छात्रों को राहत
जो उम्मीदवार ग्रुप डी भर्ती परीक्षा चरणों (पांच चरणों में हुई थी परीक्षा) में उपस्थित हुए थे, वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार इनकी मदद से प्रोविजनल आंसर-की से मिलान कर सकते हैं और आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
पांच चरणों में हुई थी रेलवे भर्ती परीक्षा
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा पांच चरणों में आयोजित की गई थी। पहला चरण 17 अगस्त से 25 अगस्त तक, दूसरा चरण 26 अगस्त से 8 सितंबर तक, तीसरा चरण 8 सितंबर से 19 सितंबर तक, चौथा चरण 19 सितंबर से 7 अक्टूबर तक और पांचवां चरण 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आयोजित किया गया था।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की?
- सबसे पहले आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर, ‘RRB Group D Answer key link’ पर क्लिक करें।
- पीडीएफ पेज खुल जाएगा, यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी क्रेडेंशियल्स दर्ज करके लॉग इन करें।
- इसे चेक और डाउनलोड करें व आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
- उम्मीदवार रिस्पोंस शीट और क्वेश्चन पेपर भी डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- MBBS : यूक्रेन से लौटे भारतीय मेडिकल छात्रों को राहत, अब इस देश में पूरी करेंगे डॉक्टरी की पढ़ाई