कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राहुल को फिर से राजनीति में स्थापित करने की कवायद: बोम्मई

रायचूर/कर्नाटक। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तीखा कटाक्ष करते हुए इसे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को राजनीति के क्षेत्र में फिर से स्थापित करने की एक कवायद के अलावा कुछ नहीं है। बोम्मई ने कहा, ‘कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा न तो लोगों के लिए …
रायचूर/कर्नाटक। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तीखा कटाक्ष करते हुए इसे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को राजनीति के क्षेत्र में फिर से स्थापित करने की एक कवायद के अलावा कुछ नहीं है। बोम्मई ने कहा, ‘कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा न तो लोगों के लिए है और न ही दलितों या पिछड़ी जातियों के लिए बल्कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में राहुल गांधी को फिर से स्थापित करने की कवायद भर है।’
ये भी पढ़ें- अमित शाह के बयान पर भड़के CM नीतीश, बोले- ‘उनका राजनीतिक करियर अभी 20 साल पहले शुरू हुआ’
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सत्ता की खातिर कुछ भी करने का तैयार हैं, श्री सिद्धारमैया को ही देखिये। उनका क्या कद था और आज उनकी क्या स्थिति है। आज उस कद का नेता इस यात्रा से जुड़ा है। उन्हें अपने को देखना चाहिए और हमें उनसे कुछ सीखने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस को एक डूबता हुआ जहाज की संज्ञा देते हुए श्री बोम्मई ने कहा कि उनके दल के नेता पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जो एकमात्र समुदाय उनके साथ रह गया है वह है मुस्लिम समुदाय। इनके अलावा बाकी सभी चाहे दलित हों या पिछडे वर्ग के लोग हों, वह सभी तो पहले ही इनका दामन छोड़ चुके हैं। जब तक यह लोग सत्ता में रहे इन्हें कभी दलित और पिछड़ों की याद नहीं आयी, लेकिन अब यह सभी रायचूर के चक्कर लगा रहे हैं क्योंकि उनके राजकुमार भारत जोड़ो यात्रा पर जो निकले हैं।
बोम्मई ने कहा कि कांग्रेसी दावा करते हैं कि दलितों और पिछड़ों को आरक्षण उनकी देन है, लेकिन उन्होंने देश में पचास साल तक शासन किया और एक बार भी इस आरक्षण को बढ़ाकर इस समुदाय को देश की मुख्य धारा में शामिल करने का प्रयास नहीं किया।
उन्होंने दावा किया कि राज्य की भाजपा सरकार ने दिवंगत बी एस येदियुरप्पा के आर्शीवाद से इस वर्ग के लिए कोटा में इजाफा किया तो फिर यह इस काम का भी श्रेय लेने के लिए दावेदारी करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के विकास का वादा किया था और लोगों ने उनपर भरोसा भी किया था, लेकिन स्पष्ट नीतियों के अभाव में मिला फंड खर्च ही नहीं किया गया।
ये भी पढ़ें- स्वाति मालीवाल को मिली रेप की धमकी, साजिद खान के खिलाफ उठाया था कदम