नैनीताल: नैनी झील का बढ़ा जल स्तर, निकासी गेट खोले गए

नैनीताल: नैनी झील का बढ़ा जल स्तर, निकासी गेट खोले गए

नैनीताल, अमृत विचार। लगातार तीन से हो रही बारिश की वजह से नैनी झील का जलस्तर बढ़ गया है। बीते वर्ष अक्टूबर जैसे हालात पैदा न इसकों लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। बीते 24 घंटे में ही झील के जलस्तर में करीब एक फीट की बढ़ोत्तरी होने के कारण पहली बार जलस्तर 12 …

नैनीताल, अमृत विचार। लगातार तीन से हो रही बारिश की वजह से नैनी झील का जलस्तर बढ़ गया है। बीते वर्ष अक्टूबर जैसे हालात पैदा न इसकों लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। बीते 24 घंटे में ही झील के जलस्तर में करीब एक फीट की बढ़ोत्तरी होने के कारण पहली बार जलस्तर 12 फीट पहुंचने से पहले ही 11.3 फीट पर निकासी गेट खोल दिए गए है। झील के निकासी गेट फिलहाल एहतियातन एक इंच ही खोला गया है। सिंचाई विभाग झील का जलस्तर 11.3 फीट पर स्थिर रखने पर जोर दे रहा है। यदि वर्षा अधिक हुई तो गेटों से एक इंच से अधिक पानी की भी निकासी की जाएगी।

रविवार सुबह तक बीते 24 घंटे में 103 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मगर दिनभर वर्षा का क्रम जारी रहा। भारी वर्षा के चलते झील के जलस्तर में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। दोपहर में एसडीएम राहुल शाह ने निरीक्षण कर झील के जलस्तर का जायजा लिया। जलस्तर 11.3 फीट पहुंचने पर उन्होंने तत्काल झील के निकासी गेट खोलने के निर्देश दिए। झील नियंत्रण कक्ष प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा ने बताया कि फिलहाल एक गेट को एक इंच ही खोला गया है। यदि वर्षा बढ़ने के साथ जलस्तर में और बढ़ोत्तरी होती है तो निकासी गेट एक इंच से अधिक खोले जायेंगे।

इस वर्ष भी वर्षा का अलर्ट होने के कारण जिला प्रशासन पहले ही तैयारी में जुट गया है। दोपहर में जलस्तर 11.3 फीट पहुंचने और लगातार वर्षा के कारण कही बीते वर्ष जैसे हालात उत्पन्न न हो यह देखते हुए करीब डेढ़ बजे निकासी गेट खोल दिए गए।

आपको बता दें कि ब्रिटिशकाल से ही यह मानक तय है। सामान्यत: मानसून के दौरान झील का जलस्तर सामान्य से 12 फीट ऊपर पहुंचने पर ही निकासी गेट खोले जाते है। मानसून खत्म होने के बाद निकासी गेटों को बंद कर दिया जाता है।

ताजा समाचार

लखनऊ पहुंचा शुभम का शव, एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज : सपा सांसद रुचि वीरा की याचिका पर अब 28 अप्रैल को सुनवाई सुनिश्चित
IPL 2025- SRH vs MI IPL : अभिनव-क्लासेन की धुंआंधार बल्लेबाजी नहीं आई काम, मुम्बई ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया
पहलगाम आतंकी हमला: CCS मीटिंग के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सिंधु जल समझौते पर रोक, अटारी वाघा बॉर्डर बंद
कैलिफोर्निया में कानपुर की बेटी को पति ने किया प्रताड़ित, 80 लाख के गहने और आठ लाख की नकदी हड़प घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ: हिन्दू महासभा त्रिदंडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता हिरासत में