बरेली: निगम ने बकायेदारों पर कसा शिकंजा, बटलर का ओक बैरल बार और चड्ढा होटल सील

बरेली: निगम ने बकायेदारों पर कसा शिकंजा, बटलर का ओक बैरल बार और चड्ढा होटल सील

बरेली, अमृत विचार। लाखों रुपये के टैक्स (कर) बकाया को मौखिक आदेश पर माफ करने के बाद नगर निगम अब बकायेदारों पर शिकंजा कस रहा है। कर का बकाया वसूलने के लिए निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। निगम के तीन जोन में गुरुवार को हुई कार्रवाई में एक करोड़ 48 लाख 39 हजार …

बरेली, अमृत विचार। लाखों रुपये के टैक्स (कर) बकाया को मौखिक आदेश पर माफ करने के बाद नगर निगम अब बकायेदारों पर शिकंजा कस रहा है। कर का बकाया वसूलने के लिए निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। निगम के तीन जोन में गुरुवार को हुई कार्रवाई में एक करोड़ 48 लाख 39 हजार 808 रुपये बकाये पर नौ संपत्तियों को सील कर दिया है। इनमें सबसे ज्यादा बकाया जोन- 2 की सील की गई तीन संपत्तियों पर है। इनमें बटलर प्लाजा स्थित ओक बैरल बार पर 69 लाख 19 हजार 473, रोडवेज के पास चड्डा होटल पर 22 लाख 77 हजार 434 रुपये व ब्रहमपुरा के इकबाल पैलेस पर 11 लाख 47 हजार 781 रुपये बकाया है। सभी को सील कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- रोटरी क्लब बरेली साउथ मेले में लगे लुभावने स्टाल, लोगों ने जमकर उठाया लुफ्त

नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने निगम की सुस्त वसूली पर गहरी नाराजगी जताते हुए वसूली बढ़ाने के निर्देश मुख्य कर निर्धारण अधिकारी महातम यादव को दिए हैं। सीटीओ ने सभी जोन अफसरों को वसूली के लिए सक्रियता बढ़ाने और बकायेदारों की संपत्ति सील करने के निर्देश दिए। कहा कि बकाया जमा करने पर ही सील खोली जाएगी।

इसके बाद गुरुवार को जोन 2, 3, और चार में अलग अलग टीमें निकलीं। जोन- 2 में कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना के नेतृत्व में कर अधीक्षक विजय कुमार, विशाल जौहरी, तुषार श्रीवास्तव व राजेन्द्र सिंह कर समाहर्ता की टीम ने बटलर प्लाजा में एक बार को सील किया। इसके पहले रोडवेज पर होटल चड्डा को व ब्रहमपुरा में एक मैरिज हाल को सील कर दिया गया।

सहायक नगर अधिकारी पूजा त्रिपाठी के जोन 3 में क्लासिक फर्नीचर की दुकान पर 3 लाख 66 हजार के बकाये पर उसे सील कर दिया गया। जोन -4 में डीडीपुरम में गृहकर वसूली में रवीन्द्र अग्रवाल पर नौ लाख 75 हजार 560 रुपये बकाया था। इसी संपत्ति को मार्च में सील किया गयाथा। तब यहां से तीन लाख रुपये जमा कर दिए गए उसके बाद से कोई टैक्स जमा नहीं किया गया।

यहां पिज्जा स्टोर चल रहा है। एकता नगर में जीराज सिंह पर 2 लाख 36 हजार,स्वर्णकांता पर दो लाख सात हजार, जनकपुरी के कौशल्या देवी पर 4 लाख 77 हजार व संजीव अरोरा पर एक लाख 69 हजार बकाया होने पर सील कर दिया गया। यहां कर निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह, कर समाहर्ता रवि कुमार आदि रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: छात्रों की डाटा फीडिंग में 44वें पायदान पर जिला, सीडीओ ने जताई नाराजगी