गुरुग्राम: उद्योग विहार फेज-1 में इमारत ढही, एक की मौत, रेस्क्यू जारी, हादसे की जांच के लिए बनी कमेटी

गुरुग्राम (हरियाणा)। उद्योग विहार फेज-1 में इमारत ढह गई। पुरानी इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था, तभी इमारत गिर गई 2-3 लोगों के दबे होने की आशंका है। एक मजदूर को पहले ही बचा लिया गया था। ये जानकारी ललित कुमार (अग्निशमन अधिकारी) ने दी। गुरुग्राम में इमारत गिरने के हादसे में एक …
गुरुग्राम (हरियाणा)। उद्योग विहार फेज-1 में इमारत ढह गई। पुरानी इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था, तभी इमारत गिर गई 2-3 लोगों के दबे होने की आशंका है। एक मजदूर को पहले ही बचा लिया गया था। ये जानकारी ललित कुमार (अग्निशमन अधिकारी) ने दी। गुरुग्राम में इमारत गिरने के हादसे में एक की मृत्यु और मलबे में 3 लोगों के फंसे होने की आशंका है। पहले एक मजदूर को मलबे से निकाला गया था। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
दीपक सहारन (डीसीपी वेस्ट, गुरुग्राम) ने बताया कि पुरानी इमारत को तोड़ा जा रहा था, इसी दौरान इमारत ढह गई। यह इमारत तीन मंजिला थी। इसमें कुछ मजदूर फंस गए थे जिनमें से दो को रेस्क्यू कर लिया गया है और दो की फंसे होने की आशंका है। यहां सारी टीमें मौके पर तैनात हैं।
निशांत यादव (उपायुक्त, गुरुग्राम) ने बताया कि हमने इसमें एक जांच कमेटी बनाई है। मलबे में कुल 4 लोग फंसे थे जिसमें 2 को सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि एक की मृतक होने की पुष्टि हुई है और एक अभी भी फंसा हुआ है। उसे निकालने का प्रयास किए जा रहा है। नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : गुजरात में बड़ा हादसा: अहमदाबाद में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरी, 7 लोगों की मौत