Shinzo Abe को PM Modi की आखिरी विदाई, राजकीय अंतिम संस्कार में दोस्त को यादकर हुए भावुक

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो में मंगलवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मोदी के अलावा विश्व के कई नेता आज यानी मंगलवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया। पीएम मोदी शिंजो आबे को अपना दोस्त कहते थे और …
टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो में मंगलवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मोदी के अलावा विश्व के कई नेता आज यानी मंगलवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया। पीएम मोदी शिंजो आबे को अपना दोस्त कहते थे और दोस्त को याद कर इस दौरान पीएम मोदी भावुक हो गए।
आबे की 8 जुलाई को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पारिवारिक तौर पर शिंजो का अंतिम संस्कार 15 जुलाई को कर दिया गया था। लिहाजा, आज हो रहा स्टेट फ्यूनरल प्रतीकात्मक है।
बता दें कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आबे नारा शहर में इलेक्शन कैंपेन के दौरान स्पीच दे रहे थे। 42 साल के हमलावर ने पीछे से फायरिंग की। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी का नाम यामागामी तेत्सुया है और वो आबे की नीतियों से नाखुश था।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में जापानी PM फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। PM मोदी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में आज हम मिल रहे हैं। पिछली बार जब मैं आया तब शिंजो आबे से काफी लंबी बात हुई थी और कभी सोचा ही नहीं था कि जाने के बाद ऐसी खबर सुनने की नौबत आएगी। भारत और जापान की दोस्ती ने एक वैश्विक प्रभाव पैदा करने में एक बहुत बड़ी भूमिका निभाई है… मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-जापान संबंध और अधिक गहरे होंगे। हम विश्व में समस्याओं के समाधान में एक उचित भूमिका निभाने के लिए समर्थ बनेंगे।
मोदी ने विमान ने उतरते हुए अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, टोक्यो पहुंच गया हूं। उन्होंने यही ट्वीट जापानी भाषा में भी किया।
東京に到着しました。 pic.twitter.com/au2f00RuVL
— Narendra Modi (@narendramodi) September 26, 2022
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तोक्यो पहुंच गए हैं। वह आज शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे और भारत-जापान की विशेष सामरिक व वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराएंगे।
PM @narendramodi emplanes for Tokyo, where he will attend State Funeral of former Japanese PM Shinzo Abe. pic.twitter.com/Ew5UKkzPKX
— PMO India (@PMOIndia) September 26, 2022
इससे पहले मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया था,मैं (जापान के) पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आज रात टोक्यो जा रहा हूं। उन्होंने आबे को एक प्रिय मित्र और भारत-जापान मित्रता का बड़ा हिमायती बताया था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री किशिदा और आबे से मुलाकात कर सभी भारतीयों की ओर से शोक-संवेदना प्रकट करेंगे।
Landed in Tokyo. pic.twitter.com/8L4VNNVOUL
— Narendra Modi (@narendramodi) September 26, 2022
I will be conveying heartfelt condolences to Prime Minister Kishida and Mrs. Abe on behalf of all Indians. We will continue working to further strengthen India-Japan relations as envisioned by Abe San. @kishida230
— Narendra Modi (@narendramodi) September 26, 2022
उन्होंने कहा था, हम आबे के दृष्टिकोण के अनुरूप भारत-जापान संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए काम करना जारी रखेंगे। गौरतलब है कि आबे (67) की आठ जुलाई को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भारत ने आबे के सम्मान में नौ जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया था।
ये भी पढ़ें: PM Modi Japan Visit : जापान जाएंगे पीएम मोदी, शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में होंगे शामिल