अयोध्या: साहिबाबाद में बन रही श्रीराम की 251 मीटर ऊंची कांस्य की मूर्ति, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से भी होगी ऊंची

अयोध्या। बस थोड़ा और इंतजार कीजिए। जल्द ही अयोध्या में गुजरात की स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से भी बड़ी प्रभु श्रीराम की 251 मीटर ऊंची कांस्य की मूर्ति लगने वाली है। मूर्ति को गाजियाबाद के निकट साहिबाबाद की एक फैक्ट्री में तैयार किया जा रहा है। नया घाट के लता स्मृति चौक पर लगने वाली वीणा …

अयोध्या। बस थोड़ा और इंतजार कीजिए। जल्द ही अयोध्या में गुजरात की स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से भी बड़ी प्रभु श्रीराम की 251 मीटर ऊंची कांस्य की मूर्ति लगने वाली है। मूर्ति को गाजियाबाद के निकट साहिबाबाद की एक फैक्ट्री में तैयार किया जा रहा है। नया घाट के लता स्मृति चौक पर लगने वाली वीणा को डिजाइन करने वाले जाने-माने मूर्तिकार पद्मभूषण राम सुतार ने भगवान राम की भी मूर्ति का डिजाइन तैयार किया है।

राम सुतार और उनके बेटे अनिल राम सुतार इन दिनों अयोध्या में हैं। नयाघाट पर लता स्मृति चौक में वीणा को स्थापित कराने के लिए वे यहां पहुंचे हैं। अनिल सुतार ने बताया ने वर्ष 2018 में सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने एक मूर्ति का मॉडल रखा था। इसके निर्माण की अनुमति सीएम ने दे दी थी, लेकिन अभी मूर्ति लगाने के लिए भूमि खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। भूमि उपलब्ध होते ही मूर्ति का निर्माण कर लिया जाएगा।

मूर्ति निर्माण में 2 हजार लोग लगे हुए हैं। मूर्ति के बनते ही 650 किलोमीटर दूर से मूर्ति को अयोध्या लाया जाएगा। बता दें कि 251 फीट ऊंची मूर्ति स्थल पर भगवान श्रीराम पर आधारित डिजिटल म्यूजियम, इंटरप्रेटेशन सेंटर, लाइब्रेरी, फूड प्लाजा, लैंड स्केपिंग के साथ पयर्टकों की मूलभूत सुविधाओं की स्थापना करने के निर्देश सरकार ने 2 साल पहले दिया था।

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी है 182 मीटर ऊंची
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के रूप में सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची मूर्ति को भी राम सुतार ने ही डिजाइन किया था। मुंबई में बन रही छत्रपति शिवाजी महाराज की 212 मीटर व बाबा साहब की 137.2 मीटर ऊंची प्रतिमा और कर्नाटक में 46.6 मीटर ऊंची भगवान शिव की मूर्ति भी राम सुतार तैयार कर रहे हैं। अयोध्या में निमार्णाधीन लता चौक पर लगने वाली कांस्य से बनी वीणा देश में सबसे बड़ी अनुकृति होगी। इसका निर्माण मूर्तिकार राम सुतार एवं उनके बेटे अनिल राम सुतार ने किया है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : भगवान श्रीराम के चरित्र की जीवंत प्रस्तुति पर झूम उठे दर्शक

ताजा समाचार

प्रयागराज: असफल अंतरंग संबंधों के कारण आपराधिक कार्यवाही को आगे बढ़ाने की उभरती प्रवृत्ति पर HC ने जताई चिंता
IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने दिया राजस्थान रॉयल्स को 189 रनों का लक्ष्य
लखनऊ के चिकित्सकों को मध्य प्रदेश में मिला सम्मान, डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित 
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर बन रहा शुभ संयोग, ज्योतिषाचार्य ने बताया- इन चीजों का करें दान... इनको खरीदने से होगा लाभ
ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से लगातार दूसरे दिन पांच घंटे की पूछताछ, कल फिर किया तलब 
संभल हिंसा में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार...पुलिस के वाहनों में लगाई थी आग