मुरादाबाद : थाने में प्रेमिका के तेवर से दंग रह गए प्रधान जी, पढ़ें पूरी खबर

मुरादाबाद,अमृत विचार। बीवी के अरमानों का गला घोट कर दिलफेंक प्रेमिका को गले लगाने वाले बिजनौर के एक ग्राम प्रधान की सूरत शुक्रवार को देखने लायक रही। प्रेमिका के तीखे तेवर से दंग बेवफा सनम अंततः बीवी और बच्चों के बीच वापस लौट गए। पाकबड़ा थाने का यह रोचक किस्सा शुक्रवार को शहर की सुर्खी …

मुरादाबाद,अमृत विचार। बीवी के अरमानों का गला घोट कर दिलफेंक प्रेमिका को गले लगाने वाले बिजनौर के एक ग्राम प्रधान की सूरत शुक्रवार को देखने लायक रही। प्रेमिका के तीखे तेवर से दंग बेवफा सनम अंततः बीवी और बच्चों के बीच वापस लौट गए। पाकबड़ा थाने का यह रोचक किस्सा शुक्रवार को शहर की सुर्खी बना रहा।

पुलिस के मुताबिक बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला व तीन बच्चों का पिता एक ग्राम के जीवन में चार वर्ष पहले एक एनजीओ की महिला कार्यकर्ता बहार बनकर आई। महिला का जादू ग्राम प्रधान के सिर चढ़ इस कदर गरजा कि पत्नी व बच्चों को भूल प्रेमिका संग प्यार की पींगे बढ़ाने लगे। ग्राम प्रधान के सिर सवार प्यार का भूत इस कदर जादू बन कर छा गया कि वह परित्यक्त महिला व एक बच्चे की मां को कानूनी रूप से दूसरी बीवी बनाने पर तुल गए।

प्रेमिका ने भी ग्राम प्रधान का साथ दिया। हिंदू विवाह अधिनियम का उल्लंघन करते हुए दोनों ने विवाह कर लिया। अब खेल समय और परिस्थितियों ने खेलना शुरू किया। प्रेमिका पाकबड़ा थाना क्षेत्र में एक अस्पताल में नौकरी करने लगी। प्रेमी युगल के बीच बढ़ी दूरी प्यार में दरार का कारण बन गई। प्रेम दीवानी महिला ग्राम प्रधान से अचानक दूरी बढ़ाने लगी। यहां तक कि कथित पति व ग्राम प्रधान का फोन काल अटेंड करने तक से महिला परहेज करने लगी। महिला के बदले रंग दंग प्रधान थक हार कर पाकबड़ा थाने पहुंच गया।

तहरीर देकर पुलिस से पत्नी को अपने पाले में करने की अपील की। कटीली मुस्कान के साथ ग्राम प्रधान की बेबशी व लाचारी का मजा लेते हुए पुलिस ने उसकी प्रेमिका को थाने तलब किया। पुलिस के बुलावे पर थाने आई महिला ने आशिक की नब्ज पकड़ते हुए ग्राम प्रधान के साथ वापस जाने से दो टूक इनकार कर दिया। महिला ने यहां तक कहा कि जो अपने बीवी बच्चों का न हो सका, वह मेरा क्या होगा? प्यार के भूत से तौबा करते ग्राम प्रधान वापस घर लौट गया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : निषाद समाज को आरक्षण की सुविधा चंद कदम दूर

ताजा समाचार

नोएडा: धनशोधन के मामले में ईडी ने रियल एस्टेट कंपनी कंपनी के प्रवर्तक को किया गिरफ्तार
लखीमपुर: भाजपाइयों ने फूंका राहुल और सोनिया गांधी का पुतला, नेशनल हेराल्ड घोटाला मामले में जताया विरोध
Kannauj: शादी के बाद घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, मां-बेटा झुलसे, अस्पताल में तीमारदारों का हंगामा
Kannauj: गैंगस्टर आरोप में बरी प्रधान की संपत्ति हुई रिलीज, 11.80 करोड़ की संपत्ति हुई थी कुर्क, न्यायालय का फैसला आने पर मिली राहत
अयोध्या में भीषण गर्मी के चलते कम हुए श्रद्धालु, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, व्यापार पर भी असर
Kannauj: तेज रफ्तार बस की टक्कर से पलटी पिकअप, चालक व हेल्पर घायल, अस्पताल में भर्ती