Kannauj: शादी के बाद घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, मां-बेटा झुलसे, अस्पताल में तीमारदारों का हंगामा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

छिबरामऊ, कन्नौज, अमृत विचार। शादी के बाद दुल्हन के पहली बार ससुराल आने के बाद घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। इससे मां- बेटा झुलस गये। अस्पताल पहुंचने पर इलाज को लेकर तीमारदारों ने हंगामा किया। इसमें दो स्वास्थ्य कर्मी चुटहिल हो गये।

कोतवाली क्षेत्र के गांव अतिराजपुर के रहने वाले समरपाल कठेरिया के बेटे सचिन की शादी थी। दुल्हन के घर आने के बाद शुक्रवार को खाना बन रहा था। तभी गैस सिलेंडर में लीकेज होने से आग लग गई। खाना बना रही कांती देवी पत्नी समरपाल आग की लपटों में घिर गई। मां को लपटों में घिरा देख बेटा रंजीत बचाने के लिए दौड़ा। रंजीत ने सिलेंडर में लगी आग पर काबू तो पा लिया लेकिन खुद बुरी तरह झुलस गया। मां- बेटे के झुलस जाने से शादी वाले घर में चीख पुकार मच गई। दोनों को आनन- फानन में सौ शैय्या  अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज को लेकर अस्पताल आये तीमारदारों ने हंगामा करते हाथापाई कर दी। इसमें स्वास्थ्य कर्मी अमन व सफाई कर्मचारी रजनीश घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

यह भी पढ़ें- Kannauj: गैंगस्टर आरोप में बरी प्रधान की संपत्ति हुई रिलीज, 11.80 करोड़ की संपत्ति हुई थी कुर्क, न्यायालय का फैसला आने पर मिली राहत

 

संबंधित समाचार