मुरादाबाद: कला प्रतियोगिता में हिमांशु वर्मा ने बाजी मारी, आगामी त्योहारों को लेकर बनाए चित्र
मुरादाबाद, अमृत विचार। आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन का हिमांशी वर्मा ने बाजी मारी। शुक्रवार को मिलन विहार स्थित विद्यालय में प्रतियोगिता की शुरुआत प्रधानाचार्य हिमांशु यादव, निदेशिका डॉ. नीतू सिंह ने की। प्रतियोगिता की थी आगामी त्योहार दशहरा, नवदुर्गे एवं दीपावली रही। …
मुरादाबाद, अमृत विचार। आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन का हिमांशी वर्मा ने बाजी मारी।
शुक्रवार को मिलन विहार स्थित विद्यालय में प्रतियोगिता की शुरुआत प्रधानाचार्य हिमांशु यादव, निदेशिका डॉ. नीतू सिंह ने की। प्रतियोगिता की थी आगामी त्योहार दशहरा, नवदुर्गे एवं दीपावली रही। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों ने पोस्टर के माध्यम से दशहरा, दीपावली, मां दुर्गा का चित्र बनाया।
प्रतियोगिता में हिमांशी वर्मा पहले, दीपक सैनी दूसरे और सोनी रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य व निदेशिका डॉ. नीतू सिंह ने प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की संयोजिका रजनी शर्मा रहीं। कार्यक्रम का संचालन दीपक रस्तोगी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप प्रधानाचार्य दिनेश कुमार सिंह, शिवानी सिंह, नम्रता शर्मा, संगीता गुप्ता, शिल्पी दीक्षित, प्रवेश चौहान आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।
ये भी पढ़ें:- जर्मनी ने रूसी तेल कंपनी रोसनेफ्ट की अनुषंगी का नियंत्रण अपने हाथों में लिया