काशीपुर: भांजे पर दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

काशीपुर: भांजे पर दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

काशीपुर, अमृत विचार। स्थानीय एक महिला ने पति पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निाकलने तथा भांजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी या है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला के अनुसार उसका निकाह करीब 3 साल पूर्व मुस्लिम रीति …

काशीपुर, अमृत विचार। स्थानीय एक महिला ने पति पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निाकलने तथा भांजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी या है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

महिला के अनुसार उसका निकाह करीब 3 साल पूर्व मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुआ था। निकाह के कुछ समय तक तो सब ठीक ठाक चलता रहा, लेकिन कुछ समय बाद उसका पति दहेज न लाने का ताने देकर प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि पति मायके से पूरा दहेज नकद रुपये और बाइक की डिमांड करने लगा।

ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस बीच उनके घर में भांजे का आना जाना शुरू हो गया। आरोप है कि एक दिन जब वह अपने कमरे में अकेली थी, तभी भांजा उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद उसने ब्लैकमेल कर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति व भांजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।