लखनऊ: शिवपाल यादव का बड़ा बयान, बोले- सपा और प्रसपा का भविष्य में नहीं होगा कोई गठबंधन
लखनऊ, अमृत विचार। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी के साथ अब उनका कोई रिश्ता नहीं रहेगा, 2022 में सपा के साथ जाना उनकी बड़ी गलती थी। सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि वह चाहते …
लखनऊ, अमृत विचार। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी के साथ अब उनका कोई रिश्ता नहीं रहेगा, 2022 में सपा के साथ जाना उनकी बड़ी गलती थी। सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से अगला लोकसभा चुनाव लड़ें। वह उनके साथ रहेंगे।
बताते चलें मैनपुरी लोकसभा में 5 विधानसभा सीटें भोगांव, किशनी, करहल, जसवंतनगर और मैनपुरी है। इनमें से 2 सीटें बीजेपी और 3 सीटें सपा के पास हैं। करहल से अखिलेश यादव और जसवंत नगर से शिवपाल यादव विधायक हैं।
हाल ही में शिवपाल सिंह यादव ने यादव तथा अन्य पिछड़ी जातियों को एकजुट करने के मकसद से ‘यदुकुल पुनर्जागरण मिशन’ शुरू करने का ऐलान किया था। उन्होंने मिशन का संरक्षक और बाहुबली पूर्व सांसद डीपी यादव को इसका अध्यक्ष बनाया गया है।
यह भी पढ़ें-अनुपम खेर के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं अमित भाटिया