बहराइच: गांवों में घुस बाढ़ का पानी, 10 गांव प्रभावित, बसों का संचालन भी हुआ बंद

बहराइच: गांवों में घुस बाढ़ का पानी, 10 गांव प्रभावित, बसों का संचालन भी हुआ बंद

नानपारा/बहराइच। शिवपुर विकास खंड के गांवों में बाढ का पानी आ गया। पानी विकास खंड के 10 गांवों में भर गया है। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। अभी तक प्रशासन की ओर से बचाव के इंतजाम नहीं किए गए हैं। प्राइवेट बस का संचालन बंद हो गया। मानसून अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। …

नानपारा/बहराइच। शिवपुर विकास खंड के गांवों में बाढ का पानी आ गया। पानी विकास खंड के 10 गांवों में भर गया है। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। अभी तक प्रशासन की ओर से बचाव के इंतजाम नहीं किए गए हैं। प्राइवेट बस का संचालन बंद हो गया। मानसून अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। बारिश भी इस बार औसतन नहीं हुई है।

लेकिन नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते जिले की नदियों में उफान आ गया है। मंगलवार को स्थिति और भयावह हो गई है। शिवपुर विकास खंड में सरयू नदी का पानी गांवों में भर गया है। विकास खंड के ग्राम परागी बेली, एकघरा, पिपरिया, बाजपुरवा, डल्लपुरवा, मुजेहना, गिर्दा, मेदुखा समेत 10गांवों में पानी भर गया है। लोगों का जनजीवन प्रभावित है।

लोग तख्त पर जीवन यापन काट रहे हैं। बाढ़ का पानी आने के चलते रामपुर शिवपुर संपर्क मार्ग पर पानी चल रहा है। जिससे आवागमन भी बंद हो गया है। पानी भरा होने के चलते इमामगंज से चलने वाली प्राइवेट बसों का संचालन बंद हो गया है। इस मामले में उपजिलाधिकारी अजित परेस का कहना है कि अभी बाढ़ की स्थिति नहीं हैं। कुछ क्षेत्रों में पानी आया है। राजस्व कर्मियों द्वारा नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें:-हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका, आनंद शर्मा ने संचालन समिति के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा