फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों पर टिप्पणी कर विवादों में फंसी लिज ट्रस, पार्टी के सदस्यों ने की आलोचना

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों पर टिप्पणी कर विवादों में फंसी लिज ट्रस, पार्टी के सदस्यों ने की आलोचना

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक से आगे चल रहीं लिज ट्रस फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के बारे में की गयी अपनी टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को विवादों में घिर गयीं। विदेश मंत्री ट्रस ने कहा था कि ‘‘मैक्रों ब्रिटेन के दोस्त हैं या दुश्मन’’ इस बारे में …

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक से आगे चल रहीं लिज ट्रस फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के बारे में की गयी अपनी टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को विवादों में घिर गयीं। विदेश मंत्री ट्रस ने कहा था कि ‘‘मैक्रों ब्रिटेन के दोस्त हैं या दुश्मन’’ इस बारे में ‘‘अभी फैसला होना है’’ और यदि वह प्रधानमंत्री बनती हैं तो मैक्रों के बारे में निर्णय उनके काम के आधार पर करेंगी, बयानों के आधार पर नहीं।

वह गुरुवार शाम को नॉरविक में एक समारोह में पूछे गये सवालों का जवाब दे रही थीं और इसी सवाल के जवाब में सुनक ने जवाब दिया कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति ‘मित्र’ हैं और वह पहले कह चुके हैं कि यदि वह बोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी बनते हैं तो यूरोप के साथ ब्रिटेन के संबंधों को दुरुस्त करना चाहेंगे। पूर्वी इंग्लैंड में आयोजित समारोह में ट्रस से पूछा गया कि क्या फ्रांसीसी राष्ट्रपति ‘‘दोस्त हैं या दुश्मन हैं’’। इस पर उन्होंने जवाब दिया था, ‘‘अभी फैसला नहीं हुआ है।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘अगर मैं प्रधानमंत्री बनती हूं तो मैं उन्हें उनके बारे में काम देखकर निर्णय लूंगी, बयानों के आधार पर नहीं।’’ विपक्षी लेबर पार्टी ने ट्रस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बयान को ब्रिटेन के सबसे करीबी देशों में से एक के अपमान के रूप में देखा जाएगा। ट्रस की पार्टी के सदस्यों ने भी सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणियों की आलोचना की। पूर्व विदेश मंत्री एलिस्टेयर बर्ट ने कहा कि ट्रस ने गंभीर चूक की है और उन्हें अधिक कूटनीतिक रुख रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- Pakistan: सेना के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान चलाने को लेकर चिकित्सक गिरफ्तार

ताजा समाचार

कॉलेज में प्रोफेसर का गंदा खेल: सालों से छात्राओं का कर रहा था यौन शोषण, खुद ही बनाता था वीडियो, वेबसाइट पर करता था अपलोड
Bareilly: ख्वाजा के दीवानों को राहत...नियमित हुई टनकपुर-दौराई ट्रेन, जेब कम होगी ढीली !
सीरिया में सैन्य प्रतिनिधिमंडल भेजेगा तुर्की, अरब गणराज्य में सैन्य सलाहकार नियुक्त करने की उम्मीद 
शाहजहांपुर: सांड़ से टकराकर मोपेड सवार युवक की मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
कानपुर में इस माह से शुरू हो जाएगा दादा नगर समानांतर पुल; दक्षिण क्षेत्र में आबादी बढ़ने से बन रही जाम की समस्या
कानपुर में आज ई-बसों की हड़ताल; 35 कंडक्टर रूट से हटाए गये, बसें फुल, अफसरों की नजर में कमाई नहीं...