अमेरिका में वरिष्ठ नागरिक केंद्र के सामने दिन-दहाड़े गोलीबारी, दो की मौत, तीन घायल

अमेरिका में वरिष्ठ नागरिक केंद्र के सामने दिन-दहाड़े गोलीबारी, दो की मौत, तीन घायल

वाशिंगटन। अमेरिका के उत्तर पश्चिमी वाशिंगटन डीसी में अज्ञात लोगों ने बुधवार को दिन-दहाड़े गोलीबारी की जिससे दो लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने पुलिस को कल स्थानीय समयानुसार दोपहर साढ़े 12 बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम चार बजकर 50 मिनट) पर नॉर्थ कैपिटल और ओ स्ट्रीट, नॉर्थवेस्ट …

वाशिंगटन। अमेरिका के उत्तर पश्चिमी वाशिंगटन डीसी में अज्ञात लोगों ने बुधवार को दिन-दहाड़े गोलीबारी की जिससे दो लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने पुलिस को कल स्थानीय समयानुसार दोपहर साढ़े 12 बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम चार बजकर 50 मिनट) पर नॉर्थ कैपिटल और ओ स्ट्रीट, नॉर्थवेस्ट में गोलीबारी की घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गोलियों से छलनी पाया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जहां उनकी हालत स्थिर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कम से कम दो संदिग्ध एक इमारत के सामने एक छोटी काली एसयूवी से बाहर निकले और सड़क पर लोगों पर अर्ध-स्वचालित बंदूकों से गोलीबारी शुरू कर दी।

कार्यकारी सहायक पुलिस प्रमुख आशान बेनेडिक्ट ने संवाददाताओं से कहा कि यह मादक पदार्थ से जुड़ा मामला लगता है। अधिकारी नियमित रूप से इस क्षेत्र की निगरानी करते हैं और नशीले पदार्थों को लेकर गिरफ्तारियां भी होती है।

ये भी पढ़ें:- अमेरिका यूक्रेन को दे सकता है तीन अरब डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता

ताजा समाचार

लखनऊ पहुंचा शुभम का शव, एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज : सपा सांसद रुचि वीरा की याचिका पर अब 28 अप्रैल को सुनवाई सुनिश्चित
IPL 2025- SRH vs MI IPL : अभिनव-क्लासेन की धुंआंधार बल्लेबाजी नहीं आई काम, मुम्बई ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया
पहलगाम आतंकी हमला: CCS मीटिंग के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सिंधु जल समझौते पर रोक, अटारी वाघा बॉर्डर बंद
कैलिफोर्निया में कानपुर की बेटी को पति ने किया प्रताड़ित, 80 लाख के गहने और आठ लाख की नकदी हड़प घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ: हिन्दू महासभा त्रिदंडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता हिरासत में