लखनऊ : मदद के बहाने किराना व्यापारी ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म…जानें पूरा मामला

लखनऊ । दुबग्गा क्षेत्र इंसानियत को शर्मसार करने का वाक्या पुलिस ने अपनी केस डायरी में दर्ज किया है। जहां के किराना व्यापारी ने मजबूरी का फायदा उठाते हुए महिला को बंधक बनाया और इसके बाद दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने किराना व्यापारी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। दुबग्गा थानाक्षेत्र …
लखनऊ । दुबग्गा क्षेत्र इंसानियत को शर्मसार करने का वाक्या पुलिस ने अपनी केस डायरी में दर्ज किया है। जहां के किराना व्यापारी ने मजबूरी का फायदा उठाते हुए महिला को बंधक बनाया और इसके बाद दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने किराना व्यापारी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
दुबग्गा थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का पति किराना व्यापारी मुजीब की दुकान पर काम करता था। पीड़िता ने बताया कि दो पहले उसका पति अचानक लापता हो गया था। इससे वह काफी परेशान रहने लगी थी। पीड़िता का आरोप है कि किराना व्यापारी मदद करने के बहाने उसे किराए के मकान में ले गया।
इसके बाद उसने पीड़िता को बंधक बना लिया और जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर वह उससे शादी करने की बात कहने लगा। पीड़िता का कहना है कि किराना व्यापारी उससे जबरन संबन्ध बनाने लगा। जब पीड़िता ने शादी करने का दवाब बनाया तो उसने शादी करने से मना कर दिया।
इसके बाद पीड़िता ने मुजीब के खिलाफ दुबग्गा कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। इस सम्बन्ध में दुबग्गा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपों के आधार पर मुजीब को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें:- गाजियाबाद : बर्थडे पार्टी के बहाने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी हिरासत में