गोरखपुर : क्षेत्रीय अध्यक्ष को एमएलसी प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा में खुशी की लहर

गोरखपुर, अमृत विचार । भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह को एमएलसी प्रत्याशी बनाये जाने पर गोरखपुर भाजपा परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी। आज रानीडीहा स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया, साथ ही गगन …
गोरखपुर, अमृत विचार । भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह को एमएलसी प्रत्याशी बनाये जाने पर गोरखपुर भाजपा परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी।
आज रानीडीहा स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया, साथ ही गगन भेदी नारे के साथ संगठन व शीर्ष नेतृत्व का जयघोष किया।
डॉ०धर्मेंद्र सिंह को भाजपा नेतृत्व द्वारा एमएलसी प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, बीज प्रमाणीकरण बोर्ड के उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंह, प्रदेश अनुशासन समिति सदस्य रामजियावन मौर्य, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह,क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, सांसद रवि किशन शुक्ला, सांसद कमलेश पासवान, पूर्व वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल,राज्यसभा सांसद राधामोहन दास अग्रवाल, संगीता यादव, जयप्रकाश निषाद, विधायक गण महेंद्र पाल सिंह, श्रीराम चौहान, डॉक्टर विमलेश पासवान, फतेहबहादुर सिंह, प्रदीप शुक्ल, राजेश त्रिपाठी,बिपिन सिंह,अश्वनी तिवारी, संतराज यादव, महंत सिंह, मार्कण्डेय राय, लल्लन त्रिपाठी, अशोक सिंह, रमेश सिंह, श्रीमती अस्मिता चंद, आरडी सिंह, ब्रह्मानंद शुक्ल, सबल सिंह पालीवाल, राजाराम कनौजिया, मनोज कुमार शुक्ल, संजय सिंह, जगदीश चौरसिया, शेष मणि त्रिपाठी, हरिकेश राम त्रिपाठी, छोटे लाल मौर्या, चंद्रबाला श्रीवास्तव, शिवसागर तिवारी, अवनीश कुमार प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी के एम मझवार, मंजू सिंह, स्वतंत्र सिंह, ओम प्रकाश धर दुबे, डॉ सदानंद शर्मा, राम उजागिर शुक्ल, रामानंद यादव, नरेंद्र सिंह, सूरज निगम, इंद्र कुमार निगम ,जनार्दन श्रीवास्तव, पवन चतुर्वेदी, उत्तम कुमार, अजीत कुमार, रोहित कुमार, अनिल कुमार,संजय कुमार निषाद, पुरुषोत्तम अग्रहरी, नीरज दुबे दुर्गेश, विनय कुमार सिंह, हरिकेश पासवान, उपेन्द्र गौड़, चंचला शुक्ला, के बी सिंह, सन्तोष चन्द कौशिक, सुभाष चंद मौर्य आदि नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें –हरदोई : खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत