महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने किया स्मृति ईरानी का पुतला दहन

अलवर। राजस्थान के अलवर में आज जिला महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ संसद में अभद्र व्यवहार करने पर केन्द्रिय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष श्रीमती कमलेश सैनी के नेतृत्व में आक्रोशित महिला कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय मिनी सचिवालय के बगल …
अलवर। राजस्थान के अलवर में आज जिला महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ संसद में अभद्र व्यवहार करने पर केन्द्रिय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष श्रीमती कमलेश सैनी के नेतृत्व में आक्रोशित महिला कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय मिनी सचिवालय के बगल में पुलिस थाना अरावली विहार के पास पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विरोध प्रदर्शन में राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट बबीता दिल्लीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष बेनजीर खान , प्रदेश महासचिव लीली नर्बदा यादव ,प्रदेश महासचिव जीत कौर सांगवान, प्रदेश सचिव नीलम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद बीना नरूका सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता शामिल हुई।
ये भी पढ़ें – अवैध बार से शुरू हुआ मामला चिकन तक पहुंचा, टीएमसी सांसद ने किया भाजपा पर हमला