देवरिया : हैवानियत की हद पार, छत पर सो रही बहू को पीटने के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा…जानें क्या है मामला

देवरिया : हैवानियत की हद पार, छत पर सो रही बहू को पीटने के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा…जानें क्या है मामला

देवरिया । भले ही प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और महिला अपराध पर रोकथाम लगाने के लिए सख्त रुख अपना रही है। इसके बावजूद महिलाओं से हैवानियत की घटनाएं उजागर हो रही हैं। जोकि इंसानियत को शर्मसार कर रही है। एक ऐसा ही मामला यूपी के देवरिया जनपद से प्रकाश में आया है। जहां लव-मैरिज …

देवरिया । भले ही प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और महिला अपराध पर रोकथाम लगाने के लिए सख्त रुख अपना रही है। इसके बावजूद महिलाओं से हैवानियत की घटनाएं उजागर हो रही हैं। जोकि इंसानियत को शर्मसार कर रही है। एक ऐसा ही मामला यूपी के देवरिया जनपद से प्रकाश में आया है।

जहां लव-मैरिज से नाराज ससुराल पक्ष के लोगों ने छत पर सो रही बहू की जमकर पिटाई कर दी। जब इससे भी उनका मन नहीं भरा तो हैवानियत की सारीं हदे पार करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। लहूलुहान अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के पति ने परिजनों के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि देवरिया जनपद के मदनपुर थानाक्षेत्र निवासी एक युवक कुछ साल पहले कामकाज के सिलसिले में दिल्ली गया था। इस दौरान उसके साथ काम करने वाली दूसरी जाति की लड़की से उसकी नजदीकियां बढ़ने लगी। इसके बाद दोनों ने लव-मैरिज कर ली और गुरुग्राम में एक किराए के मकान वह दोनों साथ रहने लगे।

इसी बीच महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। पीड़ित ने बताया कि पिछले साल वह अपनी पत्नी और बच्ची को लेकर गांव आया था। इसके बाद युवक के परिजनों ने खुद को ऊंची जाति और बहू को छोटी जाति का बताते हुए शादी पर आपत्ति जताई। युवक का आरोप है कि परिजन उसकी दूसरी शादी का दबाव बनाने लगे। जिससे उसके गृहस्थ जीवन में कलह मच गई। आरोप है कि पहले तो परिजनों ने युवक की पत्नी को घर में घुसने से मना कर दिया।

इसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने महिला को पति के घर मे रखवा दिया। पीड़ित का आरोप है कि बीते 19 जुलाई को उसकी पत्नी बेटी के साथ छत पर सो रही थी। तभी परिजन छत पर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। युवक के घर वालों ने पहले तो बहु का गला रस्सी से कसने की कोशिश की। नाकाम होने पर ससुरालियों ने बहू के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

इसके बाद युवक ने पत्नी को महिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं युवक की शिकायत पर मदनपुर कोतवाली पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिला के देवर को गिरफ्तार किया है। इस सम्बन्ध में देवरिया के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया, महिला के साथ मारपीट व अभद्रता करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आरोपियों के विरुद्ध पहले ही मुकदमा दर्ज क्या गया था। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ : सौतेली मां ने पार की हैवानियत की तमाम हदें, बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर उडे़ला खौलता तेल

ताजा समाचार

मुरादाबाद: बच्चों के विवाद में युवक ने ब्लेड से काट दी बच्चे की गर्दन, भेजा जेल
मुरादाबाद: निर्यातक के बेटे के घर हुई लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार
मुरादाबाद: 30 से अधिक अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, दो मंजिला निर्माण भी किया ध्वस्त
मेरठ सौरभ हत्याकांड: प्रेग्नेंट है पति की कातिल मुस्कान, सीएमओ ने कहा- इस जांच से स्पष्ट होगी गर्भ की स्थिति और अवधि
गुजरात: अधिवेशन से पूर्व संगठन, चुनाव की तैयारियों समेत विभिन्न मुद्दों पर मंथन करेगी कांग्रेस कार्य समिति
लखनऊ: शादी से मना किया तो LDA के नायब तहसीलदार से वसूले आठ लाख, गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज