गोरखपुर: द्रौपदी मुर्मू की जीत पर भाजपा ने ढोल-नगाड़ों के साथ शोभा यात्रा निकालकर दी बधाई

गोरखपुर। एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के ऐतिहासिक जीत का निर्णय आते ही भाजपा परिवार में उत्सव और जश्न का माहौल देखने को मिला। जगह जगह अनुसूचित जाति-जनजाति बस्तियों में भाजपा के जन प्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ जीत जश्न मनाया। इस क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने पाली …
गोरखपुर। एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के ऐतिहासिक जीत का निर्णय आते ही भाजपा परिवार में उत्सव और जश्न का माहौल देखने को मिला। जगह जगह अनुसूचित जाति-जनजाति बस्तियों में भाजपा के जन प्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ जीत जश्न मनाया।
इस क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने पाली मण्डल के घघसरा बाजार में ब्लाक प्रमुख शशि प्रताप सिंह के साथ अनुसूचित समाज की सैकड़ों महिलाओं व पुरुषो, युवाओं के साथ शोभा यात्रा निकाल कर नव निर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई दिया, चारों तरफ मिठाईयां बांटी गयी। जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि आज देश वासियों के लिये विशेष गौरवपूर्ण क्षण है कि देश के सर्वोच्च पद पर एक आदिवासी समाज की महिला आसीन हुई है।
आज शोषितों वंचितों, आदिवासियों जनजातियों पर विशेष ध्यान देते हुए उनके सम्मान को बढ़ाया जा रहा है और ये तब सम्भव हो पा रहा है जब देश और अधिकांश प्रदेशों में भाजपा की सरकार है। अन्त्योदय भाजपा के मूल में है। जिलाध्यक्ष के कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर जिले के सभी मंडलों में अनुसूचित जाति जनजाति सहित सर्व समाज के लोग गाजेबाजे ढोल नगाड़ों के साथ खुशी में झूम उठे हैं।
इस अवसर पर बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य, मनोज कुमार शुक्ल, चंद्रबाला श्रीवास्तव, संजय सिंह, जगदीश चौरसिया, हरिकेश राम त्रिपाठी, शेषमणि त्रिपाठी, जिला महामंत्री सबल सिंह पालीवाल, रुचिका मिश्रा, अंशु तिवारी आदि ने बधाई दी।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ : द्रौपदी मुर्मू की जीत पर राजधानी में मना जश्न, नगाड़ों की धुन पर झूमे कार्यकर्ता