जापान सरकार की घौषणा, सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाएंगे शिंजो आबे

जापान सरकार की घौषणा, सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाएंगे शिंजो आबे

टोक्यो। जापान सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘द कलर ऑफ द सुप्रीम ऑर्डर ऑफ द क्रिसंथेमुम’ से नवाजा जाएगा। जापान के क्योडो न्यूज ने कैबिनट कार्यालय के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि आबे संविधान लागू होने के बाद  शिगेरू योशिदा, इसाकु …

टोक्यो। जापान सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘द कलर ऑफ द सुप्रीम ऑर्डर ऑफ द क्रिसंथेमुम’ से नवाजा जाएगा।

जापान के क्योडो न्यूज ने कैबिनट कार्यालय के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि आबे संविधान लागू होने के बाद  शिगेरू योशिदा, इसाकु सातो तथा यासुहिरो नाकासोन के बाद इस सम्मान को पाने वाले जापान के चौथे प्रधानमंत्री हैं। उल्लेखनीय है आबे की आठ जुलाई को नारा में प्रचार के दौरान नौसेना के पूर्व सैनिक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ें:- क्या श्रीलंका में भारत भेज रहा सेना? सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का उच्चायोग ने किया खंडन