डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने खुद बताया- महाराष्ट्र में स्थानों के नाम बदलेंगे या नहीं ?

डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने खुद बताया- महाराष्ट्र में स्थानों के नाम बदलेंगे या नहीं ?

मुंबई। महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि पिछली कैबिनेट ने (स्थानों के) नाम बदलने…का फैसला लिया था…हम उसको बरकरार रखेंगे…हम इस पर समान विचार…रखते हैं। दरअसल, 29-जून को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर, उस्मानाबाद का नाम धाराशिव और नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम बदलकर डी.बी. पाटिल …

मुंबई। महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि पिछली कैबिनेट ने (स्थानों के) नाम बदलने…का फैसला लिया था…हम उसको बरकरार रखेंगे…हम इस पर समान विचार…रखते हैं।

दरअसल, 29-जून को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर, उस्मानाबाद का नाम धाराशिव और नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम बदलकर डी.बी. पाटिल इंटरनैशनल एयरपोर्ट करने की मंज़ूरी दी थी।

फडणवीस ने कहा कि पिछली कैबिनेट ने (2 शहरों के)नाम बदलने का फैसला लिया था, हम उसको बरकरार रखेंगे क्योंकि हम इसपर समान विचार रखते हैं। हमें उन फैसलों की फिर से पुष्टि करनी होगी क्योंकि उस समय कैबिनेट नियमों के अनुसार नहीं थी, राज्यपाल ने पहले ही फ्लोर टेस्ट के लिए कहा था।

फडणवीस ने कहा कि राजनीति में विरोधियों की आवाज सुनने के लिए सभी को तैयार रहना चाहिए। हमने देखा कि सोशल मीडिया पर बयान देने और पोस्ट करने के लिए लोगों को जेल में डाल दिया गया। हमें उचित तरीके सेआलोचना का जवाब देना चाहिए। मैंने कहा था कि मैं वापस आऊंगा, लेकिन जब मैंने ऐसा कहा तो कई लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया। मैं आज वापस आया हूं और उन्हें (एकनाथ शिंदे) अपने साथ लाया हूं। मैं उन लोगों से बदला नहीं लूंगा जिन्होंने मेरा मजाक उड़ाया।

देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत हासिल करने के बाद सोमवार को कहा कि यह सही है कि…नई सरकार ईडी की है…एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार। इससे पहले, विधायिका यामिनी जाधव के पक्ष बदलने को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में ईडी-ईडी के नारे लगे थे। दरअसल, यामिनी के पति को पहले ईडी ने समन किया था।

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा में दिए गए अपने पुराने बयान ‘मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा’ को लेकर कहा है, जब मैंने यह कहा था तो कई लोगों ने मेरा मज़ाक उड़ाया था। उन्होंने कहा, मैं आज वापस आ गया हूं…और एकनाथ शिंदे को भी साथ लाया हूं…मेरा मज़ाक उड़ाने वालों से मैं बदला नहीं लूंगा।

वहीं, NCP के अजित पवार महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे। NCP विधायक दल के नेता जयंत पाटिल ने प्रस्तावित किया और इसे विधानसभा ने मंजूरी दे दी।

ये भी पढ़ें : ईंधन पर वैट कम करेगी महाराष्ट्र सरकार: एकनाथ शिंदे