मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का ट्रेलर, कैप्शन में लिखा यह

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का ट्रेलर, कैप्शन में लिखा यह

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का ट्रेलर बेहद पसंद आया है। फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया ने मुख्य भूमिका निभाई है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जैसे की सभी को पता है …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का ट्रेलर बेहद पसंद आया है।

फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया ने मुख्य भूमिका निभाई है।

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

जैसे की सभी को पता है कि अर्जुन लंबे समय से मलाइका को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार जताते रहते हैं।

malaika

अब मलाइका ने फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के ट्रेलर पर अपना प्यार जाहिर किया है।

मॉडल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर शेयर किया है।

ट्रेलर के साथ उन्होंने लव !!! लिखा है। सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

मोहित सूरी के निर्दशन में बन रही फिल्म को टी-सीरीज और बालाजी टेलिफिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पढ़ें-करण जौहर के शो Koffee With Karan के 7th सीजन का ट्रेलर रिलीज