अयोध्या दर्शन को आए परिवार का तीन वर्षीय बच्चा स्टेशन से गायब, मां का रो रोकर बुरा हाल

अयोध्या। महाराष्ट के शांगली से अयोध्या दर्शन करने आए एक परिवार के 3 वर्षीय बच्चा अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से गायब हो गया। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति द्वारा बच्चे को उठाकर ले जाने के सबूत हाथ लगे हैं। पुलिस उस आधार पर छानबीन में जुटी है। रेलवे के अन्य स्टेशनों को भी अलर्ट किया …
अयोध्या। महाराष्ट के शांगली से अयोध्या दर्शन करने आए एक परिवार के 3 वर्षीय बच्चा अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से गायब हो गया। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति द्वारा बच्चे को उठाकर ले जाने के सबूत हाथ लगे हैं। पुलिस उस आधार पर छानबीन में जुटी है। रेलवे के अन्य स्टेशनों को भी अलर्ट किया गया है।
शांगली से आई काजल ने बताया कि उसका पति शांगली में ही हलवाई का काम करता था, जिसका निधन हो चुका है। वह पांच दिन पहले अपने दो बच्चों के साथ अयोध्या आई थी। रविवार को वापस जाने के लिए अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची तो वह वहीं सो गई। तकरीबन सुबह 11 बजे उसका छोटा 3 वर्षीय बेटा रूद्र गायब हो गया। घटना की सूचना जैसे ही आरपीएफ व जीआरपी को मिली तो परिसर में खलबली मच गई।
काफी खोजबीन करने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें स्टेशन के बाहर एक संदिग्ध व्यक्ति बच्चे को मोदहा की तरफ ले जाता दिखा है। इधर, बच्चे के गायब होने के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बिल्कुल विक्षिप्त सी हो गई है। आरपीएफ प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि बच्चा ले जाते व्यक्ति का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपा गया है। नगर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत ही केस दर्ज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या के लाल ने कई हजार फीट ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा, सेना ने किया सम्मानित