बरेली: राहुल और प्रियंका गांधी से मिले जिले के कांग्रेसी

बरेली: राहुल और प्रियंका गांधी से मिले जिले के कांग्रेसी

बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी से ईडी द्वारा पूछताछ करने के विरोध और अग्निपथ योजना के विरोध में जंतर मंतर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा सत्याग्रह आंदोलन किया जा रहा था। जिसमें जिले से कांग्रेस के नेता भी शामिल हुए थे। राहुल गांधी , प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं हौसला …

बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी से ईडी द्वारा पूछताछ करने के विरोध और अग्निपथ योजना के विरोध में जंतर मंतर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा सत्याग्रह आंदोलन किया जा रहा था। जिसमें जिले से कांग्रेस के नेता भी शामिल हुए थे। राहुल गांधी , प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं हौसला बढ़ाया।

मुलाकात करने के बाद पार्टी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी, और प्रियंका गांधी के संदेश से और आगे की रणनीति से अवगत कराया। इस मौके पर प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, कृष्णकांत शर्मा, पंडित राज शर्मा कमरुद्दीन सैफी,दिनेश दद्दा, स्वप्लिन शर्मा, कलीम अख्तर, सूर्य गांधी, रियाजुल परधान, नन्हे खां शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: दो माह बाद भी शुरू नहीं हुआ थ्रो इवेंट ट्रैक का काम