बहराइच: अत्याचार और अन्याय का नाश होते ही भारत बनेगा विश्व गुरु- डॉक्टर वीरेंद्र

बहराइच: अत्याचार और अन्याय का नाश होते ही भारत बनेगा विश्व गुरु- डॉक्टर वीरेंद्र

अमृत विचार, बहराइच। लखनऊ रोड स्थित संत पथिक विद्यालय परिसर में आरएसएस अवध प्रांत संघ शिक्षा वर्ग के प्रथम वर्ष समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पूर्वी क्षेत्र के कार्यवाह ने भारत के विश्व गुरु बनने और आरएसएस कार्यकर्ताओं को संघर्षशील रहने की बात कही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत संघ शिक्षा वर्ग …

अमृत विचार, बहराइच। लखनऊ रोड स्थित संत पथिक विद्यालय परिसर में आरएसएस अवध प्रांत संघ शिक्षा वर्ग के प्रथम वर्ष समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पूर्वी क्षेत्र के कार्यवाह ने भारत के विश्व गुरु बनने और आरएसएस कार्यकर्ताओं को संघर्षशील रहने की बात कही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष सामान्य के समापन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता यंग बोधिसत्व सोसायटी इंडिया के अध्यक्ष भदन्त देवेंद्र थेरौ ने किया।

मुख्य वक्ता के रूप में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र कार्यवाह डॉ.वीरेंद्र जायसवाल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र कार्यवाह डॉ.वीरेंद्र ने कहा कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने भारत के लोगों को यह विश्वास दिलाया था कि जब-जब धर्म की हानि होगी तब तब भगवान किसी न किसी रूप में जन्म लेंगे।

क्षेत्र कार्यवाह ने कहा कि समाज एकता के कारण ऐसा बल प्रकट होगा, जिसके प्रभाव से अत्याचार अन्याय अधर्म का स्वतः नाश होगा और भारत पुनः विश्व गुरु के स्थान पर स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी उन्ही केशव के अनुयाई हैं और उसी लक्ष्य की ओर अग्रसर है। देश को एक सूत्र में पिरोने और लोगों में एकता बढ़ाने के लिए संघ के स्वयंसेवक पूरी निष्ठा एवं मनोयोग के साथ लगे हैं ।हम सभी को इस कार्य को पूरी गति से आगे बढ़ाना है।

अध्यक्षता कर रहे भदंत देवेंद्र थैरौ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सराहना करते हुए कहा कि संघ राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए स्वतंत्रता के बाद से लगातार अपना योगदान देता आ रहा है भविष्य में राष्ट्र निर्माण में संघ की महती भूमिका रहेगी।

समापन समारोह में प्रांत संघचालक कृष्ण मोहन, वर्गाधिकारी सरदार स्वर्ण सिंह, सीमा जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अशोक केडिया, क्षेत्र बौद्धिक शिक्षण प्रमुख मिथिलेश, प्रांत प्रचारक कौशल, सह प्रांत प्रचारक मनोज, प्रांत प्रचारक प्रमुख यशोदानंद , सह प्रांत कार्यवाह संजय ,वर्ग कार्यवाह राजकुमार, सह वर्ग कार्यवाह रामनरेश,सह वर्ग पालक राजेंद्र कटियार ,प्रांत मुख्य मार्ग कार्य प्रमुख गंगा सिंह ,प्रान्त सामाजिक समरसता प्रमुख राजकिशोर, सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख संदीप

प्रान्त शारीरिक शिक्षण प्रमुख भगवान सहाय, विभाग प्रचारक गोंडा सुरजीत, सीतापुर बैरिस्टर, उन्नाव आलोक , रायबरेली डॉक्टर अवधेश, अयोध्या संजय विभाग संघचालक परमेश्वर सिंह, जिला संघचालक बहराइच कृष्णानंद, वर्ग के सर्व व्यवस्था प्रमुख अंबिका प्रसाद, सह सर्व व्यवस्था प्रमुख जिला कार्यवाह भूपेंद्र सिंह व मनीष अग्रवाल, पर्यावरण संरक्षण प्रमुख ललित, जिला प्रचारक राहुल समेत अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य शिक्षक ऊधम ने किया।

पढ़ें-आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ देश फिर बनेगा विश्वगुरु: स्वतंत्रदेव सिंह