आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ देश फिर बनेगा विश्वगुरु: स्वतंत्रदेव सिंह

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ देश फिर बनेगा विश्वगुरु: स्वतंत्रदेव सिंह

बरेली,अमृत विचार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नवाबगंज विधानसभा के वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौर में श्रमिकों व जरूरतमंदों के कल्याण के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का इसका फायदा पात्रों को मिले। इसका ध्यान दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम में …

बरेली,अमृत विचार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नवाबगंज विधानसभा के वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौर में श्रमिकों व जरूरतमंदों के कल्याण के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का इसका फायदा पात्रों को मिले। इसका ध्यान दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी जुड़े रहे।

शनिवार को आयोजित वर्चुअल रैली में उन्होंने कहा कि बरेली से स्वतंत्रता संग्राम में बहुत योगदान दिया गया है। महात्मा गांधी भी स्वतंत्रता संग्राम के समय में दो बार बरेली आए थे। विकास कार्यों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि नवाबगंज के गांव समूहा में 6.5 करोड़ की लागत से यूनानी अस्पताल बन रहा है। 13 करोड़ की लागत से ज्योति जागीर गांव में पुल बन रहा है। जिससे 100 गांव की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। 20 करोड़ की लागत से अधकटा में अटल आवासीय विद्यालय बन रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए सेवा कार्यों ने राजनीति में नया आयाम स्थापित किए हैं। भाजपा की बुनियाद में ‘नर सेवा नारायण सेवा’ से ‘अन्त्योदय’ का संकल्प है। आगामी दिनों में होने वाले पंचायत चुनाव और शिक्षक व स्नातक विधान परिषद चुनाव की धरातलीय तैयारियों में जुटना है। प्रदेश की सरकार जिस प्रकार से इस महामारी से लड़ रही है। वह अन्य राज्यों के लिए एक मॉडल साबित हुआ है। सामाजिक भोजनालय चलाएं। राशन, मास्क व सेनेटाइजर घर-घर पहुंचाएं। प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ रुपए के आत्मनिर्भर भारत पैकेज एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की ऐतिहासिक घोषणा की। मंडल व सेक्टर की बैठकें 20 जुलाई से 23 जुलाई तक करनी हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने किया। बूथ स्तर तक के करीब 1000 कार्यकर्ताओ ने वर्चुअल सम्मेलन में भाग लिया। संचालन जिला महामंत्री वीरपाल गंगवार ने किया। बृज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, नवाबगंज विधायक केसर सिंह गंगवार, बहोरन लाल मौर्य, डा. डीसी वर्मा , छत्रपाल गंगवार, रविन्द्र सिंह राठौर, विधान परिषद सदस्य जयपाल सिंह व्यस्त, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, हरि सिंह ढिल्लो, पूरन लाल लोधी, दुर्विजय शाक्य, नीरेंद्र सिंह राठौर, विमला शुक्ला, संतोष गुप्ता, पूजा गंगवार, आशीष सक्सेना, राहुल साहू व मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।