कठपुतली की भांति भारत में खरीद-फरोख्त की शिकार हुई नेपाल की नाबालिग किशोरी

कठपुतली की भांति भारत में खरीद-फरोख्त की शिकार हुई नेपाल की नाबालिग किशोरी

मुरादाबाद, अमृत विचार। गरीबी के दलदल में फंसी नेपाल की एक नाबालिग किशोरी को भारत में कठपुतली की भांति खरीदा और बेचा गया। पहले रामपुर फिर देश की राजधानी दिल्ली में उसे हवस के भूखे भेड़ियों ने अपना शिकार बनाया। दरिंदों के चंगुल से भाग कर मासूम किशोरी जब मुरादाबाद जंक्शन पहुंची, तो वहां आटो …

मुरादाबाद, अमृत विचार। गरीबी के दलदल में फंसी नेपाल की एक नाबालिग किशोरी को भारत में कठपुतली की भांति खरीदा और बेचा गया। पहले रामपुर फिर देश की राजधानी दिल्ली में उसे हवस के भूखे भेड़ियों ने अपना शिकार बनाया। दरिंदों के चंगुल से भाग कर मासूम किशोरी जब मुरादाबाद जंक्शन पहुंची, तो वहां आटो चालक ने किशोरी का अपहरण कर लिया। पांच दिनों तक आटो चालक के हाथ की कठपुतली बनी नेपाली किशोरी फिलहाल मुरादाबाद बाल कल्याण समिति के स़रक्षण में है। सीडब्ल्यूसी नेपाली किशोरी को न्याय दिलाने की कोशिश में उसके परिजनों से संपर्क साधने में जुटी है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हरथला रेलवे स्टेशन के समीप फिजा नगर कालोनी में चार मई को देर शाम अचानक महिलाओं ने एक मकान में नेपाली किशोरी के बंधक होने का दावा किया। महिलाओं ने किशोरी को सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बताया। छापेमारी में पुलिस ने संदिग्ध मकान से नेपाली मूल की एक किशोरी को बरामद किया। मौके से मुरादाबाद के दो आटो चालक भी पकड़े गये। घटनास्थल के समीप रहने वाले ठेकेदार रहमान के नेतृत्व में मोहल्ले की भीड़ देर रात सिविल लाइंस थाने पहुंची। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह के सामने पीड़िता व सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को पेश किया गया। देर रात थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी के बयानों में विरोधाभास है।

पुलिस ने बताया कि किशोरी अपने बयान लगातार बदल रही है। उधर ठेकेदार रहमान व फिजा नगर के बाशिंदे लगातार किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म होने के दावे पर अडे रहे। असमंजस के हालात में पुलिस ने पीड़िता को नारी उत्थान केंद्र भेजा। सामूहिक दुष्कर्म की घटना की तह तक जाने के उद्देश्य से प्रकरण बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया। रविवार को बाल कल्याण समिति ने किशोरी की काउंसिलिंग की। तब न्यायपीठ को पता चला कि बीते कुछ महीनों से नैपाली किशोरी भारत में सिलसिलेवार दुष्कर्म का शिकार हो रही है।

किशोरी ने बताया कि सबसे पहले उसे रामपुर के रहने वाले इमरान के हाथ बेचा गया। घरेलू कामकाज करने वाली किशोरी से वहां इमरान ने दुष्कर्म किया। विरोध पर आरोपी ने शारीरिक यातना दी। तब रामपुर के ही रहने वाले दूसरे युवक के साथ किशोरी दिल्ली चली गई। वहां रामपुर के युवक ने भी किशोरी को अपने हवस का शिकार बनाया। सिलसिलेवार दुष्कर्म की शिकार किशोरी 8 दिन पहले दिल्ली से भागकर मुरादाबाद जंक्शन पर पहुंची। वहां एक ऑटो चालक ने किशोरी का अपहरण कर लिया। इसके बाद महानगर में विभिन्न स्थानों पर ऑटो चालक ने किशोरी से दुष्कर्म किया।

पुलिस ने कराया किशोरी का मेडिकल परीक्षण
बाल कल्याण समिति के आदेश पर मंगलवार को सिविल लाइन पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया। बाल कल्याण समिति मेडिकल परीक्षण के जरिए सबसे पहले किशोरी की वास्तविक उम्र का पता लगाने में जुटी है। मेडिकल के जरिए वास्तविक उम्र का पता लगने के बाद बाल कल्याण समिति प्रकरण में कानूनी कार्यवाही को आगे बढ़ाएगी। बाल कल्याण समिति के मुताबिक किशोरी की वास्तविक उम्र का पता लगने में 3 से 4 दिन लगेंगे। इसके बाद ही नेपाली किशोरी से दुष्कर्म के मामले में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

कौन लिखेगा तहरीर
बाल कल्याण समिति व सिविल लाइन पुलिस के सामने फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि किशोरी से दुष्कर्म की घटना में किस की तहरीर पर मुकदमे की प्रक्रिया पूरी होगी। इस सवाल के जवाब में बाल कल्याण समिति के सदस्य हरिमोहन गुप्ता ने बताया कि कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं से बातचीत चल रही है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ता नेपाली किशोरी की तरफ से तहरीर लिखने को तैयार हैं। मेडिकल रिपोर्ट हाथ लगने के बाद प्रकरण में मुकदमे की कार्यवाही होगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : न्याय के लिए नेपाली किशोरी को तीन दिनों तक करना होगा इंतजार

ताजा समाचार

पति से विवाद के चलते पत्नी ने तीन माह की बेटी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी: बुजुर्ग महिला ने जौराहा नदी के पुल से लगाई छलांग, मौत
'राष्ट्रपति ट्रंप हमें तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं', लिबरल पार्टी की जीत पर मार्क कार्नी ने कहा
IND W vs SA W: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 277 रनों का लक्ष्य, प्रतिका रावल ने खेली 78 रन की शानदार पारी
Kanpur: हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाकर ही मिलेगा वाहन, शासन के पोर्टल पर अपलोड करनी होगी फोटो, जानिए पूरा मामला
इटावा में पत्नी वियोग से परेशान पति फांसी पर झूला: तीन माह पहले बीमारी से महिला का हुआ था निधन