बहराइच: महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण, GPS ट्रैकर और CCTV से लैस ऑटो चला रहीं महिलाएं

बहराइच। कैसरगंज में महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण शनिवार को देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे से लैस ऑटो चलाती दिखीं। साथ ही महिलाएं सिर्फ एक क्षेत्र नहीं बल्कि जिला मुख्यालय तक का सफर यात्रियों को करा रही हैं। यह महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने में बेहतर परिणाम …
बहराइच। कैसरगंज में महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण शनिवार को देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे से लैस ऑटो चलाती दिखीं। साथ ही महिलाएं सिर्फ एक क्षेत्र नहीं बल्कि जिला मुख्यालय तक का सफर यात्रियों को करा रही हैं। यह महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने में बेहतर परिणाम देगा।
ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाली महिलाएं अब चौका बर्तन से भी बाहर निकलने लगी हैं। वर्तमान समय में महिलाएं भी परिवार के खर्च में सहभागिता के लिए मेहनत करने लगी हैं। इसका उदाहरण शनिवार को जिले के कैसरगंज क्षेत्र में देखने को मिला।
महिलाओं ने टीसीएल के संयुक्त पहल के द्वारा वाहिनी प्रोजेक्ट के स्वरोजगार के ऑटो रिक्शा की खरीद की। साथ ही इन महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस, ड्राइविंग की ट्रेनिंग और महिला सुरक्षा के लिए सभी ईरिक्शों में सीसीटीवी कैमरा और महिलाओं को एक मल्टीमीडिया मोबाइल के साथ रिक्शा दिया जा रहा है। उसमें जीपीएस ट्रैकर भी लगा हुआ है।
ग्रामीण क्षेत्र की तमाम ऐसी महिलाएं हैं जो कुछ अलग करना चाहती थी। उनके लिए यह बेहतरीन सुविधा है, जिससे वह अपने आप को मजबूत साबित करने के लिए आगे बढ़ रही हैं।
ब्रांच मैनेजर पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि वैसे तो यह रिक्शा बहुत महंगे मिलते हैं जिनमें ना तो जीपीएस होता है और ना कोई कैमरा लगा होता है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए एक सुरक्षा कवच के तौर पर ई-रिक्शा उन्हें प्रदान किया जा रहा है। रिक्शा लेकर निर्मला देवी, अंजलि, लक्ष्मी, निशा, रीता, कुंता देवी मौजूद रहीं।
ड्राइविंग की जानकारी दे रही लक्ष्मी
जो महिलाएं ऑटो खरीद रही हैं, उन्हे लक्ष्मी देवी ड्राइविंग, सुरक्षा समेत अन्य की जानकारी दे रही हैं। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने की भी बताती हैं।
आटो से पहुंच रही जिला मुख्यालय
ऑटो चलाने वाली लक्ष्मी ने बताया कि कैसरगंज से सवारियों को लेकर वह जिला मुख्यालय और रास्ते में पड़ने वाले स्थान तक आसानी से यात्रियों उचित भाड़ा पर पहुंचा रही हैं।
पढ़ें- बरेली: महिला सशक्तिकरण के लिए दरोगा और सिपाहियों को दी गई ट्रेनिंग